
उत्तराखंड में केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। जहां पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने से कई लोग दब गए। जबकि, तीन यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं, तीन यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि आपदा कन्ट्रोल रूम को रविवार सुबह 7.30 बजे के करीब सूचना प्राप्त हुई कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर आने से यात्रियों के दबने की सूचना है। सूचना मिलते ही यात्रा मार्ग में तैनात सुरक्षा कर्मी, जिसमें एनडीआरएफ, डीडीआर, वाईएमएफ प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में लग गई। रेस्क्यू टीम द्वारा मलबे से तीन व्यक्तियों के शवों को निकाल लिया गया। तीन अन्य घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते साल अगस्त महीने में गौरीकुंड में भी बड़ा हादसा हुआ था। जहां पहाड़ी टूटने से तीन दुकानें ध्वस्त हो गई थी। इस हादसे में कई लोग मारे गए थे। जबकि, कई लोग लापता हो गए थे करीब एक दर्जन लोगों के शव मंदाकिनी नदी से बरामद किए गए। जबकि, इस हादसे में इतने ही लोग लापता हो गए।
यह भी पढ़े:
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












