
राज्य में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगा रखे उपभोक्ताओं को मीटर लगाने वाली एजेंसी के सहायक जागरूक करेंगे। सहायक लोगों को स्मार्ट मीटर के फायदे बताएंगे। साथ ही लोगों को यह भी बताएंगे कि उन्हें स्मार्ट प्रीपेड मीटर से घबराने की जरूरत नहीं है। इससे पैसे की भी बचत की जा सकती है। जहानाबाद सहित 13 जिले में यह अभियान शुरू हो गया है। जल्द ही यह अभियान पूरे बिहार में शुरू होगा। कंपनी ने मीटर लगाने वाली सभी एजेंसियों को सहायक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के कहा है। बिजली कंपनी ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाली कंपनी इंटेलीस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को कहा है कि वह सहायकों के माध्यम से लोगों को जागरूक करें।
इसी के मद्देनजर कंपनी ने स्मार्ट मीटर सहायक नाम से अभियान की शुरुआत की है। सभी स्मार्ट मीटर सहायकों को इसके लिए प्रशिक्षण दिया गया है। ताकि उपभोक्ताओं के सभी सवालों का जवाब देकर उनके अंदर स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर विश्वास बढ़ाया जा सके। इस दौरान विधुत अधीक्षन अभियंता संजय कुमार बैंरियो ने निर्देश दिया कि सभी कनीय विधुत अभियंता को अपने प्रशाखा के प्रत्येक स्मार्ट मीटर उपभोक्ता के मोबाइल में कंज्यूमर ऐप इंस्टॉल कराने के साथ ही उन्हें उसे इस्तेमाल करने की भी ट्रेनिंग सुनिश्चित करेंगे साथ ही उन्हें उपभोक्ताओं द्वारा प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर जल्द से जल्द उसका समाधान सुनिश्चित करना है।
इस मौके पर विधुत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने उपस्थित कर्मचारियों से कहा कि इस दौरान कुछ उपभोक्ताओं के परिसर का निरीक्षण कर उनकी बातों को भी सुनना है। उपभोक्ताओं से संवाद कर स्मार्ट मीटर के विषय में उनका अनुभव भी प्राप्त करना है। इसके अलावा जिले में स्मार्ट मीटर संबंधित जागरूकता अभियान में भी तेजी लाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सभी सहायक अभियंता,कनीय अभियंता एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












