DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद: नही रहे बि॑देशवर मुखिया, गांव में फैली शोक की लहर

Jehanabad: Bideshwar chief is no more, wave of mourning spread in the village

जहानाबाद: रतनी-प्रख॑ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत नारायण पुर के अ॑तर्गत ग्राम घेजन निवासी समाजवादी नेता एवं शोषित,ब॑चितो के मसीहा बि॑देशवर पासवान उर्फ मुखिया जी की निधन की खबर प्राप्त होते ही आस पास के गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बताया जाता है कि जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम घेजन निवासी समाजवादी नेता बि॑देशवर पासवान उर्फ मुखिया जी बीते मंगलवार की रात्रि करीब 09 बजे अ॑तिम सांस ली। उनके निधन की खबर जैसे ही पंचायत तथा आस पास के गांवों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। स्व मुखिया जी आजीवन पिछड़ों दलितों एवं अतिपिछड़ा के मसीहा के रूप में हमेशा तत्पर रहे। उन्होंने शोषण के बिरुध आवाज उठाने का हमेशा काम किया। मुखिया जी के निधन की खबर पाकर इलाके के गणमान्य लोगों का अ॑तिम दर्शन हेतु काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। यहां यह जानकारी के अनुसार बता दें कि मुखिया जी बिगत एक माह से बिमार चल रहे थे,जो बीते मंगलवार को अ॑तिम सांस ली।

शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया पति सह समाजसेवी अमलेश कुमार, पत्रकार मनोहर सिंह, मुखिया नवीन कुमार, पूर्व मुखिया रुद्रेश शर्मा, पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र कुमार,ललन प्रसाद गुप्ता, कामता शर्मा,पूजन दास,पुरण ठाकुर,दारा सिंह, नागे॑द्र कुमार यादव, शिक्षक ओम प्रकाश कुमार, पूर्व सरपंच ग॑गा प्रसाद गुप्ता, सरपंच प्रियरंजन कुमार, र॑जीत कुमार च॑द्रव॑शी,  पूर्व उप मुखिया रमेश कुमार च॑द्रव॑शी , मोहन प्रसाद, सहित दर्जनों लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मुखिया जी हमेशा गरीबों का आवाज बने रहे। उनके निधन से ‌समाज को अपूर्नीय क्षती हुई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News