
राजधानी दिल्ली के कई बड़े ओर अन्य स्कूलों लगभग 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें डीपीएस आर के पूरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिली है। जिसके बाद स्कूलों ने बच्चों को वापस घर भेज दिया गया है और कई स्कूल बंद हो गए हैं। बम की धमकी के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस जानकारी दी गई है।
दिल्ली के 40 स्कूलों को मिली धमकी
दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सोमवार को दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसमें डीपीएस आर के पूरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल, मदर मैरी स्कूल, ब्रिटिश स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल समेत कई स्कूल शामिल हैं।
पहले भी मिल चुकी है कई स्कूलों को धमकियां
बीती 29 नवंबर को रोहिणी में वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल को एक ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। इससे एक दिन पहले ही प्रशांत विहार इलाके में हुए कम तीव्रता वाले विस्फोट हुआ था। जिसमें एक शख्स घायल हो गया। राजधानी में लगातार इसी तरह की धमकियां मिल रही है।



















