
जहानाबाद: जिले के थाना क्षेत्र के ग्राम लालसे बिगहा के रहने वाले 12 वर्षीय अंकित कुमार के लापता होने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। अंकित, जो राजेश पाल के पुत्र हैं, कल दिनांक 8 दिसंबर 2024 को शाम 6 बजे घर से रुपया निकालने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा।
अंकित का रंग गोरा है, उसकी हाईट करीब 5 फीट है और उसके दाहिने पैर में काला धागा बंधा हुआ है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
परिजनों ने नगर थाना जहानाबाद में इसकी सूचना दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यदि किसी को अंकित कुमार के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत नगर थाना जहानाबाद (मोबाइल नंबर: 9431822258) पर संपर्क करें।
परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि वे अंकित को कहीं देखें तो तुरंत इसकी जानकारी दें।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












