DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर 1 नवंबर को रोड मार्च निकालेंगे बेल्ट्रॉनकर्मी

Jehanabad News: राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर 1 नवंबर को रोड मार्च निकालेंगे बेल्ट्रॉनकर्मी
InShot_20261029_193825133

अस्पताल मोड़ से कारगिल चौक तक निकलेगा मार्च, जिला प्रशासन से अनुमति और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की मांग

जहानाबाद। राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर बेल्ट्रॉन के माध्यम से जहानाबाद जिले में कार्यरत प्रोग्रामर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर और आईटी बॉयज एंड गर्ल्स ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। बिहार राज्य डेटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा, पटना के आह्वान पर आगामी 1 नवंबर को जिले में शांतिपूर्ण रोड मार्च निकाला जाएगा।

Digital Women Trust

इसको लेकर गुरुवार को श्रम भवन के समीप जिला स्तरीय प्रोग्रामर, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं आईटी बॉयज एंड गर्ल्स एकता मंच की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के सचिव नकुल कुमार ने की। इसमें आंदोलन की रणनीति पर चर्चा करते हुए सभी कर्मियों से रोड मार्च में शामिल होने की अपील की गई।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 1 नवंबर 2026 (रविवार) को दोपहर 12 बजे जहानाबाद के अस्पताल मोड़ से रोड मार्च शुरू होगा, जो कारगिल चौक तक जाएगा। कर्मियों की मुख्य मांग अपने संवर्ग को राज्यकर्मी का दर्जा देने की है।

संगठन की ओर से इस संबंध में जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर रोड मार्च आयोजित करने की अनुमति मांगी गई है। साथ ही कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का भी अनुरोध किया गया है।

बैठक में राजेश कुमार, कृष्णा कुमार, सुधीर कुमार, शैलेश कुमार, राज कुमार, श्वेता सिन्हा, अमित कुमार, सागर कुमार, बिट्टू कुमार, प्रशांत कुमार, कुंदन कुमार सहित कई प्रोग्रामर, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं आईटी कर्मी उपस्थित थे।

Jehanabad News: BELTRON employees to hold a road march on November 1, demanding the status of state government employees.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़