DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

विवेकानंद यूथ कॉन्टेस्ट में शामिल अव्वल चित्रांश विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

The top Chitransh students involved in the Vivekananda Youth Contest were honored.

जहानाबाद श्री चित्रगुप्त सेवा संघ जहानाबाद के युवा संभाग के द्वारा विवेकानंद यूथ कॉन्टेस्ट परीक्षा का आयोजन बीते 29 दिसंबर को किया गया था । परीक्षा में शामिल चित्रांश एवं चित्रांशी का परीक्षा परिणाम रविवार को स्थानीय मैरिज हॉल में घोषित किया गया । विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक , डीएसपी रवि भूषण श्रीवास्तव ,जहानाबाद के पूर्व एस डी पी ओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव, सीओ संजय अम्बष्ट, संघ के संरक्षक बृजनन्दन प्रसाद सिन्हा, अध्यक्ष सुबोध अम्बर, महासचिव राकेश रौशन, के द्वारा अव्वल विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया । विवेकानंद यूथ कॉन्टेस्ट परीक्षा में पहले पायदान पर निहारिका बरियार,प्रत्युश राज ,पल्लवी सिन्हा, एवं नूपुर सिन्हा रही , वही दूसरे पायदान पर चित्रांशी साक्षी, भाव्या, आर्या कुमारी, कुमार प्रत्युश रहे, तीसरे पायदान पर दीक्षा, रितिका, शौर्य राज,स्नेहा कुमारी,प्राकृति कुमारी रही।बताते चले कि राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विवेकानंद यूथ कॉन्टेस्ट सम्मान समारोह का आयोजन चित्रांश युवा संभाग के द्वारा किया गया। कार्यक्रम आयोजन से पहले श्री चित्रगुप्त जी महाराज का आरती मंगल किया गया जिसमे संघ क़े पदाधिकारी गण मौजूद थे। सम्मान समारोह में मंच संचालन करते हुए रितेश सिन्हा ने सभी अव्वल विद्यार्थियों के नाम की घोषणा की । सम्मान समारोह में उपस्थित डॉ राखी वर्मा, रामबिंदु सिन्हा, सुरेश प्रसाद,रमेश प्रसाद, दिलीप सिन्हा,अंजनी प्रसाद, मुकेश कुमार, पवन कुमार, चित्रा सिन्हा,राधा सिन्हा सोमलता सहाय,के अलावे परीक्षा आयुक्त नितिश सिन्हा, देवांशु सिन्हा,किशन रंजन,अनूप कुमार सिन्हा, मनीष सिंहा,ऋषिराज सिन्हा, पंकज सिन्हा, विनीत किशोर उपस्थित रहे ! वहीं कई चित्रांश छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे । रवि भूषण श्रीवास्तव, प्रभात भूषण श्रीवास्तव एवं संजय अंबष्ट ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी अव्वल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। वही जनता दल यू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन युवा संभाग के द्वारा लगातार करते रहना चाहिए इसमें जो भी सहयोग होगा,वो हमलोग करेंगे ! धन्यवाद ज्ञापन देते हुए बिंदु भूषण प्रसाद ने कहा कि इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए और इसके लिए संघ के युवा संभाग को जितनी भी प्रशंसा किया जय कम है।इस तरह के प्रोग्राम से समाज में एकजुटता का माहौल बनता है!

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News