सिक्किम के नाथूला में भारी हिमस्खलन, छह की मौत, दर्जनों के घायल और फंसे होने की आशंका

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
सिक्किम नाथू ला में भारी हिमस्खलन की बड़ी घटना सामने आई है। इस दौरान यहां 11 पर्यटकों की मौत की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा 11 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं और कई पर्यटकों के फंसे होने की आशंका भी बताई जा रही है। फिल्हाल बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, हिमस्खलन आज मंगलवार दोपहर लगभग 12.20 बजे हुआ। इससे घायल हुए छह लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया। इनमें चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। घायलों को इलाज के लिए गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सिक्किम नाथुला सीमा क्षेत्र में बड़े हिमस्खलन से छह पर्यटकों की मौत होने और 11 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई के ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 14वें मील पर बचाव अभियान जारी है। बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को रेस्क्यू कर लिया गया है। सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को भी बचा लिया गया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

















