DW Samachar – Header
BREAKING

10 बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तर के लिए चयन

10 बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तर के लिए चयन
IMG-20241207-WA0019
Selection of 10 child scientists for state level

जहानाबाद स्थानीय एस.एस. कॉलेज में बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम-2024 के अंतर्गत जिला स्तरीय परियोजना प्रस्तुतीकरण का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) श्रीमती सुष्मिता भारद्वाज, एस.एस. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. कृष्णानंद कुमार, पूर्व प्राचार्य डॉ. चंद्रभूषण शर्मा, समाजसेवी श्री अशोक सिंह, डीएवी स्कूल के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत पांडे, और श्रीमती अपर्णा सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

Digital Women Trust

कार्यक्रम का समापन राज्य आयोजन समिति के अध्यक्ष और कुर्मा संस्कृति विद्यालय के चेयरमैन श्री शंकर कुमार की अध्यक्षता में हुआ। समापन समारोह में प्रमुख समाजसेवी निरंजन केशव प्रिंस ने चयनित बच्चों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए।

जिले भर से प्रतिभागी छात्रों ने अपनी उत्कृष्ट परियोजनाएँ प्रस्तुत कीं। इनमें से 10 बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तरीय आयोजन के लिए किया गया, जो 20-22 दिसंबर 2024 को जहानाबाद में ही आयोजित होगा। चयनित बाल वैज्ञानिकों में शामिल हैं:

  1. निशानियां नेहवाल
  2. सिद्धि प्रिया
  3. वैष्णवी कुमारी
  4. उत्तम राज
  5. नैनिका कुमारी
  6. विश्वजीत नारायण
  7. नेहा कुमारी
  8. संदीप कुमार
  9. बबली कुमारी
  10. शिवानी कुमारी

निर्णायक मंडल में एस.एस. कॉलेज के प्रोफेसर प्रवीण दीपक, औरंगाबाद से प्रो. विभीषण कुमार और प्रो. राजीव रंजन सिंह, गया कॉलेज की प्रो. रश्मि कुमारी, तथा एस.एस. कॉलेज की प्रो. स्नेहा स्वरूप सहित कई शामिल थे। निर्णायकों ने सभी परियोजनाओं का गहराई से मूल्यांकन किया और छात्रों के रचनात्मक विचारों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर उद्घाटनकर्ता श्रीमती सुष्मिता भारद्वाज ने कहा कि बच्चों के इस रचनात्मक प्रयास ने यह साबित किया है कि हमारी नई पीढ़ी विज्ञान में बेहतर भविष्य गढ़ने की क्षमता रखती है। वहीं, श्री अशोक सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के भीतर आत्मविश्वास और नवाचार की भावना को विकसित करने में सहायक है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. चंद्रभूषण शर्मा ने कहा इस तरह के आयोजन न केवल बच्चों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देते हैं, बल्कि उनके सामाजिक और बौद्धिक विकास में भी सहायक हैं।

प्रो. कृष्णानंद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि यह मंच बच्चों को अपने विचार प्रस्तुत करने और नवाचार की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। समारोह में डॉ. कृष्णकांत पांडे ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा आप सभी देश के भविष्य हैं। आपकी सोच और प्रयास ही हमारी प्रगति का आधार है।” वहीं, श्रीमती अपर्णा सिंह ने कहा बच्चों का यह वैज्ञानिक उत्साह समाज के लिए एक नई दिशा प्रदान करेगा। समापन समारोह में श्री शंकर कुमार ने कहा कि राज्य स्तर पर चयनित बच्चों का प्रदर्शन निश्चित ही प्रेरणादायक होगा। हमें इन पर गर्व है और हम इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। निरंजन केशव प्रिंस ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनके सपनों को पंख देने का एक बड़ा मंच है। कार्यक्रम ने छात्रों के भीतर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और उनकी नवाचार क्षमता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़