
बिहार पुलिस को छात्रों के दबाव के आगे खान सर को रिहा करना पड़ा। पटना में शुक्रवार रात खान सर को हिरासत में लिए जाने के बाद सैकड़ों छात्रों में गुस्सा फैल गया। बिहार पुलिस ने राज्य में 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के नियमों में बदलाव के खिलाफ छात्रों के साथ प्रदर्शन कर रहे फेमस शिक्षक और यूट्यूबर खान सर को हिरासत में ले लिया था और इसके बाद उन्हें देर रात छोड़ दिया गया। इस बात की जानकारी स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने दी है। 13 दिसंबर को होने वाली बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के नियमों में बदलाव को लेकर शुक्रवार को सैकड़ों छात्र पटना में मौजूद बीपीएससी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को खान सर ने समर्थन दे दिया और खुद धरना स्थल पर पहुंच गए।
बीपीएससी के अभ्यर्थियों ने पटना में बीपीएससी के ऑफिस के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं उन्होंने रोड को भी जाम कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। खान सर को हिरासत में लिए जाने के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्रों का गुस्सा बढ़ गया है। ऐसे में छात्रों का आंदोलन और तेज होने की आशंका जताई जा रही थी। सोशल मीडिया पर भी खान सर के समर्थन में छात्रों कई पोस्ट किए, जिसके बाद पुलिस बैकपुट पर आ गई और खान सर को रिहा करना पड़ा। बता दें, बीपीएससी के अभ्यर्थियों ने पटना में बीपीएससी कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया था।
अभ्यर्थियों ने शहर में बेली रोड को भी जाम कर दिया, इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को तितर-बितर करने और व्यवस्था बहाल करने के लिए लाठीचार्ज किया। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की मांग है कि नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होना चाहिए। छात्रों ने ‘वन शिफ्ट, वन पेपर’ की मांग की है। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को पिछले वर्षों की तरह ही आयोजित करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही परीक्षा प्रक्रिया को सामान्य बनाने की मांग कर रहे हैं। वे मांग कर रहे हैं कि आयोग वही परीक्षा प्रक्रिया अपनाए जो निष्पक्षता और एकरूपता के लिए अपनाई जाती रही है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












