DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

राजभर से मिले सीएम योगी, NDA में शामिल हो सकती है सुभासपा

SBSP Chief OP Rajbhar meets CM Yogi Adityanath, Alliance likely for Lok Sabha 2024 (File Photo)

उत्तर प्रदेश की राजनीति में लगातार सियासी हलचल जारी है जहां एक तरफ सभी राजनीतिक दल आम चुनाव में साथी ढूंढ रहे हैं तो वही कुछ पार्टियों की सत्ता पक्ष से नज़दीकियां लगातार बढ़ती चली जा रही हैं.
आज सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने 2 दिवसीय वाराणसी दौरे पर है जहां एक तरफ उन्होंने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए तो दूसरी तरफ सर्किट हाउस में सुभासपा प्रमुख से मुलाकात की. सुभसपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर से योगी आदित्यनाथ की मुलाकात प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई है.

राजभर की नजदीकी भाजपा से बढ़ रही हैं:

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर की नजदीकी या लगातार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से बढ़ती जा रही है कई बार सार्वजनिक जगहों पर सूबे के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के साथ ओमप्रकाश राजभर दिख चुके है इसके अलावा राजभर के करीबी परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी है जिनसे कई बार मुलाकात हो चुकी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ओमप्रकाश राजभर की मुलाकात अर्थ से बात हुई है राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात के बाद हलचल तेज हो गई है माना यह जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सुहेलदेव भारतीय समाजवादी पार्टी एनडीए में शामिल होकर भाजपा के साथ लोकसभा का चुनाव लड़ सकती है. अभी हाल ही में ओमप्रकाश राजभर के छोटे पुत्र अरुण राजभर की शादी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी शामिल हुए थे.

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News