DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद के रोहन का हुआ राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन कप के लिए बिहार सीनियर टीम में चयन

जहानाबाद के रोहन का हुआ राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन कप के लिए बिहार सीनियर टीम में चयन
IMG_20250107_144442
Rohan of Jehanabad selected in Bihar senior team for National Soft Tennis Federation Cup

जहानाबाद के होनहार खिलाड़ी रोहन ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बिहार सीनियर सॉफ्ट टेनिस टीम में अपनी जगह बना ली है। आगामी 9 जनवरी से 11 जनवरी 2025 तक गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन कप में वह बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की जानकारी जहानाबाद सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के कोच सह अध्यक्ष सूरज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सॉफ्ट टेनिस, जो एशियाई खेलों का एक अहम हिस्सा है, अब बिहार के विभिन्न जिलों, विशेष रूप से जहानाबाद में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

Digital Women Trust

रोहन के चयन पर जहानाबाद के सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। सभी जूनियर नेशनल सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

रोहन की इस उपलब्धि से जहानाबाद जिले का गौरव बढ़ा है, और इससे अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़