DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद महर्षि विद्या पीठ में फर्स्ट सेमेस्टर एग्जाम का रिजल्ट प्रकाशित

Result of first semester exam published in Jehanabad Maharishi Vidya Peeth

जहानाबाद स्थानीय उत्तरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ में सोमवार को फर्स्ट सेमेस्टर एग्जाम का परिणाम प्रकाशित किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की। इस अवसर पर शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए अभिभावकों ने विद्यालय परिवार की सराहना की तो वहीं विद्यालय निदेशक साकेत रौशन ने कहा कि हमारा विद्यालय दृढ़ संकल्पित भावना के साथ काम कर रहा है। हमारे बच्चे देश का भविष्य हैं और हम इस भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हमेशा कृतज्ञ रहेंगे। वहीं स्कूल की प्रिंसिपल सोनाली शर्मा ने शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए स्कूल के शिक्षक, अभिभावक और बच्चों के मेहनत को श्रेय दिया है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कूल निदेशक साकेत रौशन के अलावा प्रिंसिपल सोनाली शर्मा, शिक्षिका, श्रुति केशरी, ब्यूटी कुमारी, निशि कुमारी, प्रिया कुमारी शिक्षक हिमांशू शर्मा, गोविंदा गुप्ता सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News