DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद:प्रखंड स्वास्थ्य टीम के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Jehanabad: One day training and orientation program was organized for the block health team.

जहानाबाद : जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान में प्रखंड स्वास्थ्य टीम को एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम अंतर्गत(IDSP) क्षेत्र में चलाए जा रहे रोग नियंत्रण कार्यक्रम के बारे में बताया गया। क्षेत्र में फैलने वाले संक्रामक बीमारी जैसे- जापानी इंसेफेलाइटिस, टाइफाइड, डायरिया, मीजल्स, चिकन पॉक्स आदि पर भी जानकारी दिया गया। ताकि क्षेत्र में रोग को पहचान कर जिला स्तर तक सूचना किया जा सके। जिससे समय रहते बीमारियों का निगरानी करते हुए निरोधात्मक एवं उपचारात्मक कार्रवाई की जा सके।

साथ ही सभी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, अस्पताल प्रबंधक, प्रखंड अनुश्रवण मूल्यांकन सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर को अपने संस्थान अंतर्गत या क्षेत्र अंतर्गत हो रहे निगरानी कार्यक्रम का ऑनलाइन गुणवत्तापूर्ण प्रतिवेदन प्रतिदिन पोर्टल के माध्यम से की जा रही जिसका अपने स्तर से ऑनलाइन मॉनिटरिंग एवं रिपोर्टिंग करने का प्रशिक्षण दिया गया एवं प्रखंड स्तर पर एक-एक नामित रिपोर्टिंग नोडल को भी इस कार्य हेतु उन्मुखीकरण किया गया।

प्रशिक्षण के क्रम में राज्य स्तर, जिला स्तर एवं प्रखंड स्तर का रैंकिंग पर भी चर्चा की गई। चर्चा में उपस्थित प्रतिभागी को डॉ देवेंद्र प्रसाद सिविल सर्जन जहानाबाद के द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दिन रोग निगरानी कार्यक्रम अंतर्गत प्रतिदिन की जा रही बीमारियों का ऑनलाइन गुणवत्तापूर्ण एंट्री अपने स्तर से सभी संस्थान के प्रभारी एवं प्रबंधक अनुश्रवण करेंगे।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थान से अस्पताल प्रबंधक, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर साथ ही साथ नामित किए गए रिपोर्टिंग नोडल को प्रशिक्षित एवं उन्मुखीकरण किया गया। प्रशिक्षण डॉ देवेंद्र प्रसाद सिविल सर्जन जहानाबाद के निर्देश अंतर्गत किया गया।

प्रशिक्षक के रूप में डॉ प्रमोद कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, आलोक कुमार, जिला एपिडेमियोलॉजीस्ट एवं सहयोग के रूप में जिला डाटा प्रबंधक, डी ई ओ एवं अन्य कर्मी शामिल थे।

जहानाबाद से बरूण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News