कल आयोजित होगा विशेष शिविर, नाभि विशेषज्ञ डॉक्टर कौशल कुमार करेंगे मरीजों की जांच
जहानाबाद, आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत नाड़ी परिक्षण एक प्रभावी, सटीक और सुरक्षित निदान प्रणाली मानी जाती है। इसी कड़ी में “आर्ट ऑफ लिविंग” के सहयोग से जहानाबाद में विशेष नाड़ी परिक्षण एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर में प्रसिद्ध नाभि विशेषज्ञ डॉक्टर कौशल कुमार मरीजों की जांच करेंगे। डॉक्टर कौशल कुमार नाड़ी परिक्षण के माध्यम से अनेक गंभीर रोगों जैसे—रक्त विकार, चर्म रोग, मोटापा, बवासीर, हृदय रोग, मधुमेह, जोड़ों का दर्द, एक्जिमा, मानसिक तनाव, अनियमित मासिक धर्म, अस्थमा, सोरायसिस, उच्च रक्तचाप आदि का सफल इलाज करते हैं।
डॉक्टर कौशल कुमार का कहना है कि उनकी सभी दवाएं आयुर्वेदिक होती हैं, जिनके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते। वे मरीजों का इलाज नाड़ी परीक्षण एवं नक्श देखकर करते हैं। हालांकि, इस दावे की पुष्टि डी डब्लू समाचार नहीं करता है।
शिविर की तारीख: 4 जुलाई 2025
पंजीयन शुल्क: ₹250
डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है।
विशेष सूचना:
नाड़ी परिक्षण हमेशा खाली पेट कराना सर्वोत्तम माना जाता है। यदि आपने चाय, नाश्ता या भोजन किया है, तो कम से कम तीन घंटे बाद ही नाड़ी परीक्षण कराएं। भीड़ से बचने के लिए पहले से पंजीकरण करवाने की अपील की गई है।
Pulse testing and Ayurvedic medical camp organized in Jehanabad
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












