DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: अतिपिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा की पदयात्रा पहुंची जहानाबाद, 30 नवंबर को पटना में महासम्मेलन

Jehanabad News: अतिपिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा की पदयात्रा पहुंची जहानाबाद, 30 नवंबर को पटना में महासम्मेलन
InShot_20261126_205221450

आरक्षण बढ़ाकर 35 प्रतिशत करने और दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग को लेकर निकाली गई है पदयात्रा

जहानाबाद। अतिपिछड़ा समाज के अधिकारों और आरक्षण की रक्षा की मांग को लेकर अतिपिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निकाली गई पदयात्रा गुरुवार को जहानाबाद पहुंची। मोर्चा के संयोजक एवं पूर्व विधान पार्षद प्रो. रामबली सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में निकाली जा रही इस पदयात्रा का स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्वागत किया। इस दौरान अतिपिछड़ा समाज के लोगों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने और आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की गई।

Digital Women Trust

मोर्चा के अनुसार, पदयात्रा की शुरुआत 24 नवंबर को गया जिले के गहलौर गांव से की गई थी। यह गांव पर्वत पुरुष के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय दशरथ मांझी का पैतृक गांव है। यहां से शुरू हुई पदयात्रा विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए जहानाबाद पहुंची। यात्रा में शामिल लोगों ने अतिपिछड़ा समाज से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए सरकार से अपनी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।

पदयात्रा के दौरान प्रो. रामबली सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि अतिपिछड़ा समाज को अपने संवैधानिक और सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। आरक्षण सहित समाज के हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाने की जरूरत है। उन्होंने समाज के लोगों से आगामी आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

मोर्चा की ओर से बताया गया कि आंदोलन पांच सूत्री मांगों को लेकर चलाया जा रहा है। इसमें अतिपिछड़ा वर्ग को मिलने वाले आरक्षण को 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत करने, स्वर्गीय दशरथ मांझी को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। संगठन का कहना है कि इन मांगों को सरकार तक मजबूती से पहुंचाने के उद्देश्य से यह पदयात्रा निकाली गई है।

पदयात्रा का समापन 30 नवंबर को पटना में होगा। इस अवसर पर मिलर हाई स्कूल मैदान में अतिपिछड़ा महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से अतिपिछड़ा समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है। मोर्चा ने महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों से बड़ी संख्या में पटना पहुंचने की अपील की है।

Jehanabad News: ‘Ati Pichhda Aarakshan Bachao Sangharsh Morcha’ (Front for the Struggle to Save Reservations for Extremely Backward Classes) foot march reaches Jehanabad; mega-conference to be held in Patna on November 30.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़