DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: ग्रामीण सड़कों और पुलों के सुदृढ़ीकरण हेतु 200 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण, जन संवाद कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

Jehanabad News: ग्रामीण सड़कों और पुलों के सुदृढ़ीकरण हेतु 200 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण, जन संवाद कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
IMG_20250704_100455

188 सड़कों व 8 पुलों की योजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क को मिलेगा नया आयाम

जहानाबाद बिहार सरकार द्वारा ग्रामीण सड़कों एवं सेतुओं के सुदृढ़ीकरण के लिए चलाए जा रहे पथ सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम के तहत जहानाबाद के गांधी मैदान में जन संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री एवं जहानाबाद जिला प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी  अलंकृता पांडे एवं अन्य अतिथियों ने मंत्री का स्वागत पौधा एवं पुष्पगुच्छ देकर किया। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। जीविका दीदियों द्वारा स्वागत गीत व ‘बिहार गीत’ की प्रस्तुति ने माहौल को सांस्कृतिक गरिमा से भर दिया।

Digital Women Trust

कार्यक्रम में मंत्री श्री अशोक चौधरी ने 188 ग्रामीण सड़क योजनाओं का लोकार्पण किया। इन योजनाओं के तहत लगभग 309.70 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिस पर करीब ₹250.61 करोड़ की लागत आएगी। इन सड़कों से जहानाबाद का बेहतर संपर्क गया, अरवल, पटना और नवादा जैसे जिलों से होगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत 8 पुलों की भी जानकारी दी गई, जिनकी कुल लंबाई 470.82 मीटर और लागत ₹38.40 करोड़ है। इनमें से 7 पुलों का कार्यादेश जारी कर दिया गया है। इन पुलों से भी ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोग लाभान्वित होंगे।

कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (अवशेष) के अंतर्गत ऐसे गांव और टोलों को जोड़ा जा रहा है, जो अब तक पक्की सड़क से वंचित रहे हैं। इसके तहत 25 सड़कें व 1 पुल (कुल लंबाई 45.72 किमी; लागत ₹59.31 करोड़) की स्वीकृति दी गई है।

सुलभ संपर्कता योजना के तहत दो खास परियोजनाएं भी घोषित की गईं—

  1. एनएच-110 से कोरमा मेडिकल कॉलेज होते हुए कल्पा किनारी रोड (1.10 किमी)—यह बाईपास अरवल-पाली की दूरी को 20 किमी कम करेगा।
  2. मखदुमपुर बराबर पथ से बराबर पावर ग्रिड सिढ़ी तक संपर्क पथ (5.25 किमी)—इससे पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई कि सभी सड़कों पर दो बार कालीकरण किया जाएगा और अगले 7 वर्षों तक सड़कों की गुणवत्ता बनाए रखने की जिम्मेदारी ठेकेदारों की होगी। साथ ही, ठेकेदारों के लिए Rapid Road Repair Vehicle रखना अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि मरम्मत कार्य समय पर और मानक के अनुसार हो सके।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि ये योजनाएं न केवल आवागमन को सुलभ बनाएंगी, बल्कि मुख्यमंत्री के ‘5 घंटे में राजधानी संपर्क’ के लक्ष्य को भी साकार करेंगी।

कार्यक्रम में घोषी विधायक रामबली सिंह यादव, मखदुमपुर विधायक सतीश कुमार, विधान पार्षद अनिल कुमार, नगर परिषद अध्यक्षा रूपा देवी, जिला कार्यान्वयन समिति उपाध्यक्ष सागर कुमार उर्फ दिलीप कुशवाहाअजय देव, पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी, अन्य जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

कार्यक्रम के समापन पर मंत्री समेत सभी अतिथियों ने इन योजनाओं को ग्रामीण विकास का मजबूत आधार बताया और जिला प्रशासन व विभागीय इंजीनियरों को सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्य निर्देश दिए।

Jehanabad News: Inauguration of schemes worth more than 200 crores for strengthening rural roads and bridges, crowd gathered in public dialogue program

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़