DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद में 10 वर्षीय बच्चा लापता, पुलिस और परिजनों ने लगाई गुहार

जहानाबाद में 10 वर्षीय बच्चा लापता, पुलिस और परिजनों ने लगाई गुहार
IMG_20250703_164345

03 जुलाई से लापता है किशुनपुर गांव का मिथुन कुमार, तलाश में जुटी पुलिस टीम


जहानाबाद जिले के भेलावर थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव से एक 10 वर्षीय मासूम बच्चा लापता हो गया है। लापता बच्चे की पहचान मिथुन कुमार, उम्र 10 वर्ष, पिता नारद चौधरी के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, मिथुन कुमार 03 जुलाई 2025 को घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी देर तक परिजनों ने अपने स्तर से तलाश की, मगर जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने भेलावर थाना में इसकी लिखित सूचना दी।

Digital Women Trust

परिजन अपने रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से भी लगातार संपर्क कर रहे हैं, वहीं पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चे की खोज में पूरी टीम सक्रिय कर दी है।

पुलिस के अनुसार, लापता बच्चे की तस्वीर और जानकारी जिले के सभी थाना क्षेत्रों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में भेज दी गई है, ताकि किसी भी तरह की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जा सके।

जहानाबाद के पुलिस कप्तान ने जिले की सभी पुलिस गश्ती टीमों और मोबाइल टावरों को भी सतर्क कर दिया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि गश्ती के दौरान यदि बच्चा कहीं दिखाई दे तो उसे तुरंत सुरक्षित थाने पहुंचाएं और उसके परिजनों को सूचित करें।

पुलिस प्रशासन और परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को यह बच्चा कहीं दिखे, तो वह तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें या नजदीकी थाना में सूचना दें।

संपर्क नंबर: 9523228022
पुलिस हेल्पलाइन: 112

पुलिस ने कहा है कि यदि बच्चा मिले तो उसे सुरक्षित रखें और तत्काल सूचना दें, ताकि जल्द से जल्द उसे परिजनों के सुपुर्द किया जा सके।

10-year-old child missing in Jehanabad, police and family appealed for help

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़