DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: 132 केवीए ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस के कारण बिजली आपूर्ति बाधित

Power supply disrupted due to 132 KVA transmission line maintenance

जहानाबाद: 132 केवीए ट्रांसमिशन लाइन में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते जिले के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता ने जानकारी दी कि 15 और 16 फरवरी को सुबह 8:30 बजे से अपराह्न 2 बजे तक पीएसएस सागरपुर से निकलने वाले सभी फीडर, 11 केवीए टेहटा, कृषि फीडर, कायमगंज सहित अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

उपभोक्ताओं से सतर्कता बरतने की अपील

बिजली कटौती को देखते हुए विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पहले से ही अपनी आवश्यक तैयारियां कर लें। विशेष रूप से पानी की उचित व्यवस्था कर लेने और अन्य जरूरी कार्य समय रहते निपटा लेने की सलाह दी गई है।

मेंटेनेंस कार्य के लिए जरूरी कटौती

अधिकारियों के अनुसार, ट्रांसमिशन लाइन के रखरखाव और सुधार कार्य के कारण यह अस्थायी कटौती की जा रही है, ताकि आगे बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रह सके। उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए क्षमा याचना भी की गई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News