DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: वक्फ बिल पर नीतीश कुमार अपना रुख स्पष्ट करें – सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव

वक्फ बिल पर नीतीश कुमार अपना रुख स्पष्ट करें – सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव
Nitish Kumar should clarify his stand on Waqf Bill – MP Surendra Yadav
Nitish Kumar should clarify his stand on Waqf Bill – MP Surendra  Yadav
Nitish Kumar should clarify his stand on Waqf Bill – MP Surendra Yadav

जहानाबाद: वक्फ बिल को लेकर जदयू सरकार के रुख पर सवाल उठाते हुए सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से स्पष्ट स्टैंड लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यह तय करना होगा कि वे इस बिल के समर्थन में हैं या विरोध में। सांसद ने आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार इस बिल के जरिए मुस्लिम समुदाय को कमजोर करने और समाज में नफरत फैलाने की कोशिश कर रही है।

“वक्फ बिल से बढ़ेगा भेदभाव” – सांसद

सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि वक्फ बिल समाज में सांप्रदायिक भेदभाव को और बढ़ाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार लगातार ऐसे कानून ला रही है, जो हिंदू-मुस्लिम एकता को तोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में पहले से ही बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय समाज को बांटने की राजनीति कर रही है।

Digital Women Trust

“बेरोजगारी और बंद कल-कारखानों पर सरकार दे जवाब”

सांसद ने नीतीश कुमार और केंद्र सरकार से मांग की कि वे रोजगार के मुद्दे पर अपनी नीतियां स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि देशभर में कई कल-कारखाने बंद पड़े हैं, जिससे लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं, लेकिन इस पर सरकार की कोई नीति नहीं है।

“देश में नफरत की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी”

सांसद ने कहा कि भारत की जनता गंगा-जमुनी तहजीब की समर्थक है और देश में नफरत की राजनीति अधिक समय तक नहीं टिकेगी। उन्होंने जदयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील की कि वे वक्फ बिल जैसे संवेदनशील मुद्दे पर अपना स्टैंड साफ करें और जनता को बताए कि वे इस बिल के पक्ष में हैं या विरोध में।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़