DW Samachar – Header
BREAKING

बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने पीएम मोदी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, माता-पिता भी थे साथ

बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पटना में मिलने का मौका मिला।वैभव ने पीएम मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर वैभव के माता-पिता भी मौजूद थे। पीएम ने वैभव के परिवार के साथ दस मिनट तक समय बिताया। पीएम 2 दिन के बिहार दौरे पर थे। … Read more

PM Narendra Modi meets Cricketer Vaibhav Sooryavanshi and his Parents at Patna Airport

बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पटना में मिलने का मौका मिला।वैभव ने पीएम मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर वैभव के माता-पिता भी मौजूद थे। पीएम ने वैभव के परिवार के साथ दस मिनट तक समय बिताया। पीएम 2 दिन के बिहार दौरे पर थे। लौटते वक्त पटना एयरपोर्ट यह मुलाकात हुई।

वैभव सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर के रहने वाले हैं। 27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव ने 9 साल की उम्र में अपने पिता संजीव के गाइडेंस में क्रिकेट खेलना शुरू किया। अपने बेटे का क्रिकेट के प्रति लगाव देखकर संजीव ने वैभव की ट्रेनिंग के लिए जमीन बेच दी। उन्होंने जेनिथ क्रिकेट एकेडमी समस्तीपुर से ट्रेनिंग शुरू की। वैभव के कोच के मुताबिक, उनके पिता संजीव उन्हें मैच दिखाने के लिए हर दूसरे दिन 100 किमी दूर ले जाते थे। वैभव जब भी एक्स्ट्रा ट्रेनिंग करते थे उनके पिता संजीव उनके अलावा सभी 10 साथी खिलाड़ियों के लिए भी टिफिन पैक करके लाते थे, क्योंकि उसके साथी गेंदबाज उसे बॉलिंग करने के लिए एक्स्ट्रा टाइम देते थे।

Digital Women Trust

वैभव ने 14 साल और 23 दिन की उम्र में आईपीएल में डेब्यू किया था, जो कि आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र का डेब्यू करने वाला खिलाड़ी है। उन्होंने 19 अप्रैल 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था। वैभव ने अपने डेब्यू मैच में 20 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के शामिल थे।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़