DW Samachar – Header
BREAKING

पीएम मोदी ने सोनमर्ग में ज़ेड-मोड़ सुरंग का किया उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की उठाई मांग

पीएम मोदी ने सोनमर्ग में ज़ेड-मोड़ सुरंग का किया उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की उठाई मांग
PM Modi Inaugurates Z-More Tunnel in Sonamarg, Omar Abdullah Demands Full Statehood for Jammu and Kashmir
PM Modi Inaugurates Z-More Tunnel in Sonamarg, Omar Abdullah Demands Full Statehood for Jammu and Kashmir

PM Modi Inaugurates Z-More Tunnel in Sonamarg, Omar Abdullah Demands Full Statehood for Jammu and Kashmir

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग इलाके में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 6.5 किलोमीटर लंबी जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन किया जिससे इस पर्यटक स्थल तक पूरे साल पहुंचना सुलभ हो जाएगा। जेड-मोड़ सुरंग के निर्माण पर 2,700 करोड़ रुपये की लागत आई है। सुरंग का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री इसके अंदर गए और परियोजना अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने उन निर्माण श्रमिकों से भी मुलाकात की, जिन्होंने सुरंग का निर्माण पूरा करने के लिए कठिन परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक काम किया।

जेड-मोड़ सुरंग की मदद से जम्मू-कश्मीर में शीतकालीन और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा तो मिलेगा ही इसके साथ ही स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। सुरंग श्रीनगर से लेह तक स्थानीय कृषि वस्तुओं की निर्बाध आवाजाही की सुविधा प्रदान करता है। पहले बर्फबारी के सीजन में इस क्षेत्र में सड़कें बंद हो जाती थीं और केवल 6 महीने तक ही पर्यटन हो पाता था। हालांकि, सुरंग बनने से अब सालभर पर्यटक आयेंगे। इसके साथ ही जेड-मोड़ सुरंग जरूरी सैन्य साजों-सामान की भी बिना रुकावट आपूर्ति के लिए अहमियत रखता है। इस सुरंग की मदद से हिमस्खलन के जोखिमों को कम करके जवानों को सुरक्षा भी मिलेगी। जोजिला सुरंग जिसका निर्माण साल 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है, उसके साथ, जेड-मोड़ सुरंग कश्मीर घाटी और लद्दाख के बीच की दूरी को 49 किलोमीटर से घटाकर 43 किलोमीटर कर देगी। इस सुरंग में वाहन 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की जगह 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगे।

बता दें कि इस सुरंग से प्रति घंटे 1000 वाहन गुजर सकते हैं। जेड-मोड़ सुरंग परियोजना की आधारशिला अक्टूबर 2012 में रखी गई थी। हालांकि, इस परियोजना पर काम 2015 में शुरू हुआ था। इस परियोजना के 2016-17 तक पूरा होने की उम्मीद थी लेकिन कई समस्याओं के कारण इस सुरंग का काम लगभग एक दशक में पूरा हो पाया। ये सुरंग सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है और इसकी मदद से जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख में आर्थिक विकास और सामाजिक-सांस्कृतिक एकीकरण को बढ़ावा मिलेगा। उद्घाटन के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे। सुरंग के उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर में सुरक्षित और निष्पक्ष वातावरण में चुनाव कराने के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आपने निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से चुनाव कराए। उन्होंने कहा कि लोग सवाल करते हैं कि जम्मू कश्मीर को रियासत का दर्जा कब मिलेगा तो मैं जवाब देता हूं कि मुझे पूरा यकीन है कि प्रधानमंत्री ने योग दिवस के मौके पर जो यहां राज्य का दर्जा देने का वादा किया है, पूरा करेंगे।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने संबोधन में गगनगीर हमले में बलिदानी हुए लोगों को भी याद किया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री ने निराशा के दलदल से निकाल, विकास की पथ पर ले जाने, किताबों में जिस जन्नत की बात होती है, कश्मीर को उस वास्तविक जन्नत बनाने का काम किया है। आज जम्मू कश्मीर की चर्चा टेरेरिज्म के लिए नहीं बल्कि टूरिज्म के लिए हो रही है। आपने जम्मू कश्मीर को वैभव के शिखर पर ले जाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष तीन बार जम्मू कश्मीर का दौरा कर 41 हजार करेाड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन किया था। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा देश सुखी बने,विकसित भारत बने, यह मिशन प्रधानमंत्री ने हमारे सामने रखा है। अगर भारत को विकसित बनाना है तो हमें अपने बुनियादी ढांचे को विकसित बनाना है। इसलिए प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के साथ जम्मू कश्मीर को भी सुखी और समृद्ध बनाने का संकल्प कर, जम्मू कश्मीर में बुनियादी ढांचे के विकास की जिम्मेदारी हमें दी है।

Digital Women Trust

यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…

यह भी पढ़े: कल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़