DW Samachar – Header
BREAKING

Patna Book fair at Gandhi Maidan from today

पटना के गांधी मैदान में पुस्तक मेले का हुआ उद्घाटन, इस आयोजन की थीम 'मोबाइल छोड़िए किताब पढ़िए' रखी है
Patna Book fair at Gandhi Maidan from today

पटना के गांधी मैदान में पुस्तक मेले का हुआ उद्घाटन, इस आयोजन की थीम ‘मोबाइल छोड़िए किताब पढ़िए’ रखी है

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में शुक्रवार को पुस्तक मेले का उद्घाटन हुआ। पहले दिन बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ कई पुस्तक प्रेमी भी पहुंचे। ‌ पटना के गांधी मैदान में पुस्तक मेले का आयोजन करीब 3 साल बाद हुआ है। यह आयोजन 13 दिसंबर तक चलेगा। इस पुस्तक मेले में इस बार 100 से भी ज्यादा विभिन्न प्रकाशनों की कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इस बार पुस्तक मेले की थीम ‘मोबाइल छोड़िए किताब पढ़िए’ है। पुस्तक मेला का उद्घाटन उपसभापति राज्यसभा हरिवंश ने किया। जबकि बतौर मुख्य अतिथि लेखिका पद्मश्री उषाकिरण खान शामिल हुईं। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर चित्रकार पद्मश्री श्याम शर्मा शामिल हुए। इस बार मुख्य प्रवेश द्वार का नाम पाटलिपुत्र द्वार रखा गया है। मुख्य मंच बोधगया मंच, प्रशासनिक भवन का नाम राजगृह प्रशासनिक भवन, सेमिनार हॉल का नाम नालन्दा रखा गया है। इस बार मेला परिसर में तीन प्रखंड होंगे। जिनके नाम क्रमशः सीतामढ़ी ब्लॉक, मधुबनी ब्लॉक, भागलपुर ब्लॉक होंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़