DW Samachar – Header
BREAKING

Singer Jubin Nautiyal discharged from hospital after operation

सिंगर ने दी जानकारी: बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, सीढ़ियों से गिरकर हो गए थे घायल
Singer Jubin Nautiyal discharged from hospital after operati

सिंगर ने दी जानकारी: बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, सीढ़ियों से गिरकर हो गए थे घायल

Singer Jubin Nautiyal discharged from hospital after operation
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। गुरुवार को जुबिन नौटियाल मुंबई में एक इमारत की सीढ़ियों से गिर घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिंगर नौटियाल की कोहनी टूट गई। शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की ओर से आराम की सलाह दी गई है । अब वो डिस्चार्ज होकर अपने होमटाउन उत्तराखंड आ गए हैं। जुबिन नौटियाल के घायल होने का समाचार जैसे ही उनके प्रशंसकों को मिला उन्होंने अपने पसंदीदा गायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुबिन नौटियाल के घायल होने पर दुख जताते हुए उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की ।

शुक्रवार की रात, सिंगर ने अपने हेल्थ अपडेट को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया । जुबिन ने अस्पताल के बिस्तर से अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर के साथ सिंगर ने कैप्शन में लिखा, “आप सभी के ब्लेसिंग्स के लिए थैंक्यू, भगवान की निगाह मुझ पर थी और उन्होंने मुझे उस घातक एक्सीडेंट में बचा लिया। मुझे डिस्चार्ज कर दिया गया है और मैं ठीक हो रहा हूं। आपके कभी न खत्म होने वाले प्यार और वॉर्म प्रेयर्स के लिए थैंक्यू। उनके एक हाथ में पट्टी बंधी हुई है और दूसरे हाथ से खाना खा रहे हैं। इस ट्वीट को देखने के बाद जुबिन नौटियाल के फैंस को राहत मिली है और वह कमेंट कर उनका हाल-चाल पूछ रहे हैं। जुबिन नौटियाल के फैन्स और फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के उनके करीबी दोस्तों ने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। रैपर बादशाह ने लिखा, जल्दी ठीक हो जाओ मेरे भाई। वहीं केदारनाथ, चंडीगढ़ करे आशिकी और रॉक ऑन जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने लिखा, ओह मैन गेट वेल सून जुबिन एंड गॉड ब्लेस। तुषार जोशी, जिन्होंने ब्रह्मास्त्र के अपनी हालिया हिट रसिया के बाद पॉपुलैरिटी हासिल की, ने कहा, आपके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं भाई। जुबिन के साथ कई बार कोलैबोरेट कर चुकीं फेमस प्लेबैक सिंगर नीति मोहन ने भी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

Digital Women Trust

उन्होंने लिखा, लॉट्स ऑफ लव एंड स्पीडी रिकवरी। असीस कौर, जिन्होंने राता लम्बियां के लिए जुबिन के साथ कोलैबोरेट किया था, ने भी लिखा, स्पीडी रिकवरी ब्रो, आपको अच्छी वाइब्स भेज रही हूं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्सीडेंट में जुबिन नौटियाल की पसलियां टूट गई हैं और उनके दाहिने हाथ में एक बड़ा फ्रैक्चर हुआ है। दाहिने हाथ की बड़ी सर्जरी कराने के बाद सिंगर को डॉक्टर ने कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है। हालांकि इंस्टाग्राम पोस्ट से जुबिन के ठीक होने की पुष्टि के बाद उनके फैन्स और करीबी लोगों को राहत मिली है। सिंगर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। मिली जानकारी के अनुसार सिंगर अब पहले से काफी बेहतर हैं। रात लंबिया, लूट गए, हमनवा मेरे, तु ही आना, बेवफा तेरा मासूम चेहरा, तुझे कितना चाहने लगे हम शामिल है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़