
जहानाबाद : जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान सदर अस्पताल जहानाबाद में आशा फैसिलिटेटर को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम अंतर्गत क्षेत्र में चलाए जा रहे संक्रामक रोग नियंत्रण कार्यक्रम के बारे में बताया गया।
साथ ही क्षेत्र में फैलने वाले संक्रामक बीमारी जैसे- डायरिया, मीजल्स, चिकन पॉक्स आदि पर भी जानकारी दिया गया। ताकि क्षेत्र में रोग को पहचान कर जिला स्तर तक सूचना किया जा सके। जिससे समय रहते बीमारियों का निगरानी करते हुए निरोधात्मक एवं उपचारात्मक कार्रवाई की जा सके।
डॉ देवेंद्र प्रसाद सिविल सर्जन जहानाबाद द्वारा सभी आशा फैसिलिटेटर को निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण उपरांत अपने-अपने क्षेत्र में सभी आशा को बीमारियों के निगरानी एवं इसकी तत्काल सूचना प्रखंड एवं जिला को 24 घंटे के अंदर करना है जिनके क्षेत्र से फैले हुए बीमारियों की सूचना में विलंब होता है तो उन्हें कार्रवाई की जाएगी।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला के सभी आशा फैसिलिटेटर (कुल- 49) रतनी फरीदपुर से 07, सदर प्रखंड जहानाबाद से 08, मखदुमपुर से 11, काको से 09, घोसी से 05, हुलासगंज से 05 एवं मोदनगंज प्रखंड से 04 शिक्षणार्थी भाग लिए।
प्रशिक्षण डॉ देवेंद्र प्रसाद सिविल सर्जन जहानाबाद के निर्देश अंतर्गत किया गया। प्रशिक्षक के रूप में डॉ प्रमोद कुमार जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी एवं आलोक कुमार जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट जहानाबाद एवं सहयोग के रूप में जिला डाटा प्रबंधक एवं DEO तथा अन्य कर्मी शामिल थे।
जहानाबाद से वरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












