
डॉ. एस टी अहमद अब मिलेंगे अपोलो केयर क्लीनिक में; मैं डॉक्टर हूँ डकैत नहीं- डॉ. एस टी अहमद
जहानाबाद में अपोलो केयर क्लीनिक उद्घाटन हुआ। डॉक्टर के हाथों में जादू होता है और डॉक्टर एस.टी.अहमद का कुछ ऐसा ही जादू है।यही कारण है कि जहानाबाद में बहुत जल्द लोकप्रिय हो गए और इलाज के लिए भीड़ लग गई।। पहले हिंदुस्तान मेडिकल हॉल के पीछे थे अब पूरी सुविधा पूरी व्यवस्था के साथ दरधा पुल के समीप अपोलो केअर क्लिनिक में अपना समय दे रहे हैं। जिसका विधिवत रूप से डॉक्टर एस.टी.अहमद की माँ यास्मीन अहमद द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया।। मालूम हो कि डॉक्टर एस.टी.अहमद शानदार फिजिशियन एवं बच्चों के बेहतरीन डॉक्टर हैं। व्यवहार इतना कुशल है कि मरीज भी मुरीद हो जाते है अब दर्धा पुल के पास अपोलो केअर क्लिनिक में डॉ एस.टी.अहमद मिलेंगे। जहां मरीजों को ध्यान में रखकर शानदार व्यवस्था की गई है।

जिसका विधिवत शुभारंभ हो गया इस मौके पर एस.टी.अहमद ने कहां की मैं डॉक्टर हूं डकैत नहीं बहुत कम जांच मैं लिखता हूं और बहुत कम इंजेक्शन लगवाता हूं मरीज के हर बात का ख्याल रखना मैं अपनी जिम्मेदारी समझता हूं। और यही कारण है की मेरे हाथों में शिफा है और सैकड़ो मरीज रोजाना मैं देखता हूँ और सभी पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं। मालूम हो कि डॉ एस.टी.अहमद ने अपने पिता स्व0 सैयद वसीम अहमद की याद में अपोलो केयर क्लिनिक का शुभारंभ किया है। इस मौके पर जदयू नेता मुखिया मेराज अहमद उर्फ शुड्डू, मून अहमद,सरफ़राज़ अहमद सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












