
जहानाबाद : भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नेहरू युवा केंद्र जहानाबाद के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद युवा क्लब जहानाबाद के द्वारा स्वच्छता ही सेवा के तहत गांव, स्वास्थ केंद्र थाना यदि स्थानों पर स्वच्छता के प्रति शपथ एवं स्वच्छता कार्यक्रम में साफ सफाई की गई । युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व युवा स्वयंसेवक विक्रम कुमार ने बताया कि स्वच्छता बहुत जरूरी है जब हमलोग साफ सफाई पर ध्यान देते रहेंगे तो पर्यावरण भी स्वच्छ रहेंगे हम स्वस्थ रह सकते हैं एवं साथ ही गांव कस्बे में गली नाली की सफाई करेंगे। नेहरू युवा केंद्र जहानाबाद द्वारा पूरे प्रखंड में सभी ग्राम पंचायतों में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम का आयोजन सार्वजनिक स्थल , धार्मिक स्थल , विद्यालय, काॅलेज एवं अन्य जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।

कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद युवा क्लब जहानाबाद के द्वारा किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच में स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाना है एवं गली नाली की सफाई स्वयं करना है ।उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित गांधी इंटर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डा. सत्येंद्र नरायण सिंह, सहयाक शिक्षक प्रेरणा कुमारी,रंजू कुमारी,आशुतोष कुमार,काशी कुमार वार्ड पार्षद ,समाजसेवी अर्जुन दास, सिकरिया थाना अध्यक्ष शशिकांत झा,डा. तुल्का गर्ग,कुसुम कुमारी ,शिवशंकर कुमार अकेला, गायत्री कुमारी आदि लोग उपस्थित हुए।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












