DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद एस.एस. कॉलेज में मनाई गई गांधी जयंती, कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने चलाया साफ-सफाई अभियान

Jehanabad: S.S. Gandhi Jayanti celebrated in college, college students started cleanliness campaign

जहानाबाद : आज 2 अक्टूबर को एस.एस. कॉलेज, जहानाबाद में गांधी जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। प्राचार्य प्रो० (डॉ०) कृष्णानंद एवं महाविद्यालय परिवार के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक सदस्यों ने बापू के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं से मुखातिब होते हुए प्राचार्य ने कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह और सर्व धर्म समभाव जैसे उच्च आदर्शों को आत्मसात कर के ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में जब तमाम वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों के बावजूद यह दुनिया बारुद के ढेर पर बैठी दिख रही है, ऐसे में गांधी जी की राजनीतिक एवं आध्यात्मिक वैचारिकी और अधिक प्रासंगिक दिखती है। ‌

इस अवसर पर महाविद्यालय के एन.एस.एस इकाई के द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतिम दिन जहानाबाद रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अपने जीवन में निजी और सामूदायिक स्वच्छता के प्रबल आग्रही रहे।

गांधी जी के जयंती पर हुए इस कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो० डॉ० कृष्णानंद , सुबोध कुमार सुमन, अनिल कुमार द्विवेदी, त्रिपुरारी कुमार , सुदर्शन कुमार सहित एन.एस.एस के स्वयंसेवकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

जहानाबाद से वरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News