DW Samachar – Header
BREAKING

Nitish Kumar To Take Oath As CM Today: पटना में शुरू हुई शपथ ग्रहण की तैयारी, बिहार में आज से नई सरकार नया सिस्टम

Nitish Kumar To Take Oath As CM Today
Nitish Kumar To Take Oath As CM Today
Nitish Kumar To Take Oath As CM Today
Nitish Kumar To Take Oath As CM Today
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद राजधानी पटना में आज शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू हो गई है। आरजेडी के कार्यकर्ता देर रात तक सड़कों पर जश्न मनाते रहे । नीतीश कुमार ने बिहार में 21 महीने पुराना भाजपा और जेडीयू का गठबंधन तोड़ दिया। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को 7 पार्टियों के 164 विधायकों के समर्थन की चिट्‌ठी सौंपी। वहीं भाजपा ने इसे अपने साथ धोखा बताया है। आज दोपहर 2 बजे नीतीश फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे। इसके लिए राष्ट्रीय जनता दल से तेजस्वी यादव का नाम लगभग तय है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश कुमार पर धोखा देने का आरोप लगाया। प्रसाद ने पूछा- 2020 में नीतीश भाजपा के साथ क्यों थे। इसके बाद 2017 में भी वे साथ आए। 2019 में लोकसभा और 2020 में विधानसभा चुनाव भी मिलकर लड़ा। अब ऐसा क्या हुआ जो हम खराब हो गए। ​​​​​​भाजपा ने मंगलवार शाम को ही कोर ग्रुप की मीटिंग भी बुलाई। बता दें कि नीतीश कुमार 2013 में भाजपा और 2017 में राजद से गठबंधन तोड़ चुके हैं। दोनों ही बार उन्होंने सरकार बनाई थी और सूबे के मुख्यमंत्री बने थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़