DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी सख्त, रात्रि गश्ती और सुपर पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश

अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी सख्त, रात्रि गश्ती और सुपर पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश
InShot_20260907_085629771


मासिक अपराध गोष्ठी में गंभीर कांडों के त्वरित निष्पादन, लंबित वारंट-कुर्की मामलों के निपटारे पर जोर
जहानाबाद। पुलिस केंद्र, जहानाबाद में रविवार को पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने गंभीर आपराधिक कांडों के त्वरित निष्पादन के साथ लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित वारंट एवं कुर्की-जब्ती के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन करने को कहा। बैठक में ‘रोको-टोको अभियान’ को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। सूखा नशा और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ‘ऑपरेशन चबूतरा’ को प्रभावी तरीके से चलाने तथा शराब के अवैध कारोबार में शामिल माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
एसपी ने रात्रि गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में सुपर पेट्रोलिंग बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही अपराध की रोकथाम और आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय के लिए कम्युनिटी पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को सक्रियता के साथ कार्य करते हुए जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्देश दिया गया।

Jehanabad News: SP takes a tough stance on crime control; orders intensification of night patrols and super patrolling.

Digital Women Trust
Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़