
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी है। प्रियंका ने बताया कि वे फिर कोरोना पॉजिटिव हो गई है। उन्होंने बताया कि वे घर पर ही आइसोलेटेड हो गई हैं और सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगी।
Tested positive for covid (again!) today. Will be isolating at home and following all protocols.
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 10, 2022
प्रियंका गांधी दो महीने में दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुई हैं। इससे पहले वे 3 जून को कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। तब उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। प्रियंका ने तब ट्वीट कर कहा था कि हल्के लक्षण के बाद कोरोना टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, तब भी वे घर पर ही आइसोलेट हुई थीं और उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से एहतियात बरतने के लिए कहा था।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !


















