DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

UPI से जुड़ी सेवाओं में होंगे बदलाव, अब हर सफल लेन देन पर बैंकों को देना होगा पूरी राशि का ब्योरा

New UPI Rule from June 30: Here is whats RBI chages for Banks and Customers

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान यानी की एनपीसीएआई ने यूपीआई भुगतान से जुड़े कुछ नए बदलाव किए हैं। यह बदलाव आएंगे वाले अगस्त के महीने से लागू हो जाएंगे।
दरअसल में एनपीसीआई ने UPI से जुड़े बैंकों के लिए नए और कड़े नियम लागू कर दिए है। जिसके तहत अब हर सफल UPI लेन देन के बाद उन्हें अकाउंट में बची राशि कि जानकारी देनी होगी। यह बदलाव 1अगस्त से लागू होने वाले हैं।

क्या होंगे नए बदलाव

1 अगस्त से नए बदलावों के तहत, अब एक ग्राहक किसी भी एक ऐप से एक दिन में अधिकतम 50 बार ही बैलेंस जांच सकेगा। यानी अगर ग्राहक पेटीएम और फोनपे दोनों इस्तेमाल करता है तो दोनों पर अलग-अलग 50 बार बैलेंस जांच सकता है। वहीं, व्यस्त समय में (सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे और शाम 5 बजे से रात 9:30 बजे तक) के दौरान शेष राशि (बैलेंस) जांचने जैसे अनुरोधों को सीमित किया जाएगा या रोका जाएगा।

इसके साथ ही उपयोगकर्ता यूजर अब किसी भी यूपीआई ऐप से एक दिन में केवल 25 बार ही यह देख पाएंगे कि उनके मोबाइल नंबर से कौन-कौन से बैंक खाते जुड़े हुए हैं। यह भी तभी होगा जब ग्राहक खुद बैंक को चुनें और उसकी सहमति से ही यह प्रक्रिया दोबारा हो पाएगी।

बैंकों के लिए निर्देश

वहीं हर संबंधित बैंक को साल में एक बार मान्यता प्राप्त ऑडिटर्स से सिस्टम का ऑडिट कराना होगा। पहली ऑडिट रिपोर्ट 31 अगस्त 2025 तक जमा करनी अनिवार्य होगी। एनपीसीआई ने साफ किया है कि इन 10 सुविधाओं में में से केवल एक (ऑटोपे मैंडेट) ही वित्तीय है, बाकी नौ गैर वित्तीय है। इसलिए यूपीआई लेनदेन जैसे-पैसे भेजना या प्राप्त करना, इन सीमाओं से प्रभावित नहीं होंगे।

सेवा बाधित होने के चलते फैसला

मालूम हो कि एनपीसीआई के द्वारा यह फैसला यूपीआई सेवा के बार-बार बाधित होने के चलते लिया गया है। इससे यूपीआई नेटवर्क पर दबाव कम होगा और वह सुचारू होगी।

यहां भी बदलाव हुए

  1. ऑटोपे मैंडेट : यूपीआई ऑटोपे मैंडेट्स केवल गैर-व्यवस्त घंटों में ही सक्रिय होंगे। व्यस्त घंटे सुबह 10 से दोपहर 1 बजे और शाम 5 से रात 9:30 बजे तक माने जाएंगे। इस अवधि में ऑटोपे मैंडेट्स निष्क्रिय रहेंगे।
  2. लेनदेन स्थिति जांच में देरी: लेनदेन की स्थिति जांचने के लिए पहला अनुरोध मूल लेनदेन के 90 सेकंड बाद ही किया जा सकेगा। इसके बाद के अनुरोध 45 से 60 सेकंड के अंतराल पर किए जा सकते हैं।
  3. खातों की सूची : उपयोगकर्ता प्रति ऐप प्रति दिन अधिकतम 25 बार ही अपने मोबाइल नंबर से जुड़े खातों की सूची प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News