एनसीपीसीआर ने मुंबई बेगम वेब सीरीज कई सीन पर जताई आपत्ति, नेटफ्लिक्स से स्ट्रीमिंग बंद करने को दिए आदेश

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई नई वेब सीरीज बॉम्बे बेगम्स को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने आपत्ति जताते हुए सीरीज की स्ट्रीमिंग को बंद करने के लिए नोटिस जारी किया है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस ओटीटी प्लेटफॉर्म को 24 घंटे में एक विस्तृत एक्शन रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। साथ ही कहा कि अगर वह ऐसा करने में समर्थ नहीं होते हैं उचित कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए वे बाध्य होंगे।
बता दें कि वेब सीरीज बॉम्बे बेगम्स का निर्देशन अलंकृता श्रीवास्तव ने किया है जिसमें पांच अलग अलग महिलाओं की कहानी दिखाई गई है। आयोग ने इस वेब सीरीज में बच्चों को कथित तौर पर गलत तरीके से प्रस्तुत करने पर आपत्ति जताई है। आयोग ने कहा कि इस प्रकार का कॉन्टेंट न केवल युवाओं को गलत तरीके से प्रभावित करेगा बल्कि इससे बच्चों के साथ दुर्व्यवहार और शोषण भी हो सकता है। आयोग ने यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की जिसमें आरोप लगाया गया कि सीरीज में नाबालिगों को कैजुअल सेक्स और ड्रग्स का सेवन करते दिखाया गया है। इस वेब सीरीज में लंबे समय के बाद अभिनेत्री पूजा भट्ट नजर आईं हैं। पूजा भट्ट के अलावा सुहाना गोस्वामी, अमृता सुभाष, प्लाबिता बोर-ठाकुर, आध्या आनंद महत्वपूर्ण इस वेब सीरीज में मुख्य भूमिका में है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












