DW Samachar – Header
BREAKING

मिजोरम-मेघालय के भाजपा नेताओं की बढ़ी मुसीबत, विधायक को 1 साल की सजा, दूसरे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय और मिजोरम में भाजपा नेताओं ने हाईकमान की किरकिरी करा दी। एक भाजपा के विधायक और दूसरे पार्टी के उपाध्यक्ष हैं। मिजोरम में स्पेशल कोर्ट ने भ्रष्टाचार के एक मामले में भाजपा विधायक बुद्ध धन चकमा को दोषी करार दिया है। 1.37 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार मामले में तुइचांग विधायक समेत … Read more

Meghalaya: Trouble for BJP
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय और मिजोरम में भाजपा नेताओं ने हाईकमान की किरकिरी करा दी। एक भाजपा के विधायक और दूसरे पार्टी के उपाध्यक्ष हैं। मिजोरम में स्पेशल कोर्ट ने भ्रष्टाचार के एक मामले में भाजपा विधायक बुद्ध धन चकमा को दोषी करार दिया है। 1.37 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार मामले में तुइचांग विधायक समेत 13 लोगों को एक साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। वहीं दूसरी ओर
मेघालय के तुरा में ‘वेश्यालय’ चलाने के आरोप में राज्य बीजेपी उपाध्यक्ष नेता बर्नार्ड एन मराक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। शनिवार रात पुलिस ने मारक के रिसॉर्ट में छापेमारी कर इस रैकेट का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने इस रिसॉर्ट से छह बच्चों को भी अपने कब्जे में लिया था। वहीं, छापेमारी की घटना के बाद से ही बीजेपी नेता फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 73 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़