
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
गुजरात में शराबबंदी के बावजूद पिछले दिनों कई लोगों की जहरीली शराब पीने से मरने की खबर सामने आई है। दरअसल में राज्य के कई गांव में 2 दिनों के अंदर लगभग 19 लोगों की मौत की घटना हुई है। वहीं, 40 से ज्यादा लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान अब तक 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन पर नकली शराब बनाने और बेचने का आरोप है। हिरासत में रखे गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि पहले एक मृतक की पत्नी ने कहा था कि उसके पति की तबियत रविवार रात को नकली शराब पीने के बाद ही बिगड़नी शुरू हुई। नकली शराब पीने की वजह से अस्पताल में भर्ती हिम्मतभाई नाम के एक शख्स ने कहा कि कई लोग बीमार हुए हैं।
राज्य में पूरी तरह है शराब बंदी:
मालूम हो कि गुजरात में शराब पर पूरी तरह बैन लागू है। यहां बॉम्बे प्रोहिबिशन एक्ट, 1949 के तहत पुलिस शराब खरीदने, पीने और इसे रखने वालों पर कार्रवाई कर सकती है। दोषी पाए गए लोगों को तीन महीने से लेकर पांच साल तक की जेल की सजा का भी प्रावधान है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















