केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया है। जानें उनका सैन्य अनुभव, करियर और नई जिम्मेदारियां।
Lt General Dhiraj Seth Appointed Next Indian Army Chief
भारतीय सेना के नेतृत्व में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने भारतीय सेना के नए प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को नियुक्त करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ रक्षा क्षेत्र में एक लंबा और शानदार अनुभव है और वह 30 जून से अपना नया कार्यभार ग्रहण करेंगे।
रक्षा मंत्रालय ने जारी की सूचना

बता दें कि रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का अगला प्रमुख नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। वह जनरल के स्थायी रैंक के साथ 30 जून, 2026 को वर्तमान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लेंगे। बयान में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नए सेना प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ का कार्यकाल 31 अगस्त, 2028 तक होगा।
कौन हैं भारतीय सेवा के होने वाले नए प्रमुख धीरज सेठ
धीरज सेठ पुणे स्थित खड़कवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं। दिसंबर 1986 में उन्हें बख्तरबंद कोर में कमीशन मिला था। उन्होंने रेगिस्तानी क्षेत्र में बख्तरबंद रेजिमेंट, विकसित क्षेत्र में बख्तरबंद ब्रिगेड और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद-विरोधी बल की कमान संभाली है। लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पदोन्नति के बाद, उन्होंने सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाली और बाद में दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अभियानों की देखरेख की है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















