DW Samachar – Header
BREAKING

राहुल गांधी अचानक दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचे, छात्रों से किया सीधा संवाद, कुछ दिनों पहले दरभंगा में भी छात्रावास पहुंचे थे कांग्रेस सांसद

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी अचानक दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचे और छात्रों से संवाद किया। कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने बिहार के दरभंगा में भी छात्रों से संवाद किया था। राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर का दौरा कर अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और … Read more

LoP Rahul Gandhi visited Delhi University and interacted with students

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी अचानक दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचे और छात्रों से संवाद किया। कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने बिहार के दरभंगा में भी छात्रों से संवाद किया था। राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर का दौरा कर अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिनिधित्व, समानता और शैक्षणिक न्याय जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की। यह कार्यक्रम दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) अध्यक्ष के कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न कालेजों और विभागों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राहुल गांधी ने छात्रों से संवाद करते हुए लोकतांत्रिक भागीदारी और समावेशी शैक्षणिक वातावरण की आवश्यकता को रेखांकित किया।

डीयूएसयू के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, छात्रों ने जातिगत भेदभाव, शिक्षकों और शीर्ष प्रशासनिक पदों जैसे कुलपति में वंचित समुदायों की न्यून प्रतिनिधित्व, और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नियुक्तियों से बाहर रखने जैसे मुद्दों को उठाया। इसके अलावा, छात्रों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अंतर्गत स्किल एन्हांसमेंट कोर्स (सेक) और वैल्यू एडिशन कोर्स (वेक) की असमान अकादमिक वेटेज को लेकर भी चिंता जताई। छात्रों का आरोप था कि इन पाठ्यक्रमों के मूल्यांकन में शिक्षकों को अत्यधिक अधिकार दिए गए हैं। डूसू अध्यक्ष रोनक खत्री ने राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा कि उनकी इस यात्रा से छात्र समुदाय में नई ऊर्जा आई है और यह युवा आवाज़ों के महत्व को रेखांकित करता है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह राहुल गांधी ने बिहार के दरभंगा स्थित अंबेडकर छात्रावास में छात्रों से मुलाकात की थी। वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- सरकार की प्राथमिकता आतंकवादियों को पकड़ने की होनी चाहिए न कि सांसदों को दूसरे देशों में भेजने की। आतंकी अभी भी जम्मू-कश्मीर में घूम रहे हैं और हमारे सभी सांसद दुनिया भर में। जयराम ने कहा कि मुझे सूत्रों से पता चला है कि पहलगाम हमले के आतंकवादी पिछले 18 महीनों में तीन अन्य आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार हैं। उधर, जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के सिंहपोरा और चतरू इलाके में आतंकियों से एनकाउंटर में सेना एक जवान घायल हो गया है। यहां गुरुवार सुबह 3-4 आतंकी देखे गए थे, जिसके बाद से एनकाउंटर जारी है।

Digital Women Trust

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़