DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: दलान में सोए वृद्ध की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, हुलासगंज में सनसनी

Jehanabad News: दलान में सोए वृद्ध की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, हुलासगंज में सनसनी
IMG_20250522_114609

जहानाबाद  जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरगांव में बुधवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के 60 वर्षीय अशोक सिंह उर्फ सरदार जी की सोते वक्त धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है।

परिजनों के अनुसार, अशोक सिंह रोज की तरह रात को खाना खाकर गली किनारे स्थित दलान में सोने गए थे। सुबह जब देर तक नहीं उठे तो उनकी पत्नी उन्हें जगाने गई। लेकिन जैसे ही वह दलान में पहुंचीं, रक्तरंजित शव देख चीत्कार कर उठीं। शोर सुनकर घर के बाकी सदस्य और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत हुलासगंज थाना को सूचित किया।

Digital Women Trust

सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पंकज कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए। घटनास्थल को सील कर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य एकत्रित कर रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि अशोक सिंह का किसी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था और वे रोज दलान में अकेले ही सोते थे। हत्या के कारणों का फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जल्द ही हत्यारों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस जघन्य वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है और ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस हर संभव पहलू से जांच कर रही है ताकि हत्या के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके।

Jehanabad News: An old man sleeping in the hall was murdered by slitting his throat with a sharp weapon, sensation in Hulasganj

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़