
लक्ष्मी (लक्ष्मी बॉम्ब)
ओटीटी प्लेटफॉर्म : डिज़्नी हॉट स्टार (Disney Hotstar)
कलाकार: अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी, शरद केलकर, राजेश शर्मा, मनु ऋषि, अश्विनी कालसेकर, आएशा रज़ा मिश्रा, तरुण अरोड़ा, मीर सरवर एवं अन्य
निर्देशक: राघव लॉरेंस
निर्माता: तुषार कपूर, शबीना ख़ान
समय : 2 घंटा 21 मिनट
रेटिंग : 1*/5 ⭐
लक्ष्मी (laxmii) फिल्म एक तरह की हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसे पहले लक्ष्मी बॉम्ब का नाम दिया गया था, लेकिन काफी विवादों में रहने की वज़ह से इसका नाम बदल कर “लक्ष्मी” (laxmii) कर दिया गया। यह फिल्म पहले ईद के मौके पर मई में ही आने वाली थी लेकिन देश में लॉक डाउन की वजह से इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी हॉट स्टार पर दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया।
यह फिल्म 2011 में राघव लॉरेंस के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म कंचना की रीमेक है जिसमें अक्षय कुमार(Akshay Kumar) और कियारा आडवाणी ( Kiara Advani) मेन रोल में हॉरर कॉमेडी करते नजर आए हैं। फ़िल्म की कहानी है आसिफ (Akshay Kumar) की ,एक ऐसे आदमी के इर्द गिर्द घूमती है जो भूत प्रेत पर यकीन नहीं करता बल्कि लोगों को अंधविश्वास से बाहर निकालने ने का काम करता है। आसिफ़ (अक्षय कुमार) और रश्मि (कियारा आडवाणी) प्रेम-विवाह विवाह करते हैं लेकिन रश्मि के पिता इस शादी को स्वीकार नहीं करते जिसके बाद आसिफ और रश्मि दोनों अपने माता पिता के पास आते हैं जहां क्रिकेट खेलते समय आसिफ गलती से लक्ष्मी जो एक किन्नर होती है उसके जमीन पर क्रिकेट खेलने चला जाता है और फिर यहीं से शुरू होती है भूतों की कहानी। यह कहानी है एक किन्नर जिसका नाम लक्ष्मी होता है उसे धोखे से उसी जमीन के लिए मार दिया जाता हैं जिस कर आसिफ क्रिकेट खेलने जाता है। जिसके बाद लक्ष्मी और उसके साथ दो और मरने वाले लोगों की आत्मा आसिफ के अंदर चली जाती है। फिर आशिफ की हरकतें घर वालों को खटकने लगती है साथ ही काफी डरावनी भी हो जाती हैं। इसके बाद वही पुरानी कहानी पीर बाबा, साधु बाबा के पास जाकर झाड़ फुक होती है और फिर फिल्म की असली कहानी पता चल पाती है।
फिल्म में अक्षय कुमार ने काफी बेहतर एक्टिंग करने की कोशिश की है ,साथ ही सभी कलाकारों ने भी, लेकिन सभी की एक्टिंग कई जगहों पर आपको ओवर एक्टिंग की डोज नजर आयेगी। जिन लोगों ने भी कंचना देखा होगा उन्हें आसिफ से ज्यादा राघव की एक्टिंग पसंद आई होगी। कुल मिलाकर यह फिल्म लक्ष्मी (lakmii) ना बनकर कंचना की ही रिमिक बन कर रह गई है।
It's time for you to sit back and hold tight, kyunki #Laxmii is no less than a roller coaster ride🔥 Streaming now! #LaxmiiStreamingNow
— Disney+ Hotstar VIP (@DisneyplusHSVIP) November 9, 2020
Watch it here: https://t.co/PwZfhEzk7Q#Laxmii #FoxStarStudios #DisneyPlusHotstarMultiplex #YehDiwaliLaxmiiWali pic.twitter.com/ALLT8YiUTf
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !














