
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
उत्तराखंड का दो दिवसीय दौरा खत्म का प्रधानमंत्री आज सुबह राजधानी दिल्ली लौट गए। जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड की 2 खास चीज भेंट की। अल्मोड़ा की बाल मिठाई और उत्तराखंड की ब्रह्मकमल टोपी सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की। अल्मोड़ा की बाल मिठाई का जिक्र तो पीएम मोदी कई बार कर चुके हैं। भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी और अल्मोड़ा के रहने वाले लक्ष्य सेन से पीएम मोदी ने बाल मिठाई खिलाने की फरमाइश भी की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड से जितना लगाव है, उतना ही वो यहां की संस्कृति और खान पान को भी पसंद करते हैं। कुछ चीजें तो ऐसी हैं जिनका पीएम मोदी अक्सर जिक्र करते हैं। पीएम मोदी को विदा करते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ राज्यपाल गुरमीत सिंह और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडू़ड़ी भी मौजूद थी। अपने उत्तराखंड दौरे में पीएम मोदी ने उत्तराखंड को करीब 3400 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। गौरीकुंड-केदारनाथ रोपवे और गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब रोपवे तथा माणा से माणा पास और जोशीमठ से मलारी डबल लेन सड़क परियोजना का शिलान्यास करने के बाद उन्होंने माणा में जनसभा की। इसके साथ प्रधानमंत्री ने बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ में दर्शन कर पूजा-अर्चना भी की। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को बदरीनाथ में ही रात्रि विश्राम किया। जिसके बाद पीएम मोदी शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बदरीनाथ से देहरादून के लिए रवाना हुए और यहां से सुबह 8:50 बजे पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












