DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिस अफसर को करणी सेना 1 करोड़ 11 लाख , अध्यक्ष राज शेखावत ने किया ऐलान

"Karni Sena announces reward for gangster Lawrnce Vishnoi's encounter" "Karni Sena announces reward for gangster's encounter"
"Karni Sena announces reward for gangster Lawrnce Vishnoi's encounter" "Karni Sena announces reward for gangster's encounter"
“Karni Sena announces reward for gangster Lawrnce Vishnoi’s encounter” “Karni Sena announces reward for gangster’s encounter”

महाराष्ट्र के एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में फिर एक बार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सुर्खियों में छाया हुआ है। इस से पहले सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में भी लॉरेंस बिश्नोई का नाम आया था।

इसी बीच करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि जो पुलिस कर्मचारी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा, उसको करनी सेना के द्वारा 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपये का इनाम दिया जाएगा।

शेखावत ने कहा कि भारत को भयभीत नहीं, भयमुक्त भारतवर्ष की आवश्यकता है। जिस वजह से ऐसे लोगों का एनकाउंटर करना ही चाहिए। उन्होंने यह भी बताया की पुलिस कर्मचारी के परिवार की सुरक्षा एवं संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व भी करनी सेना का ही रहेगा।

"Karni Sena announces reward for gangster Lawrnce Vishnoi's encounter" "Karni Sena announces reward for gangster's encounter"
“Karni Sena announces reward for gangster Lawrnce Vishnoi’s encounter” “Karni Sena announces reward for gangster’s encounter”

वहीं दूसरी ओर अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को एक राजनीतिक दल से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने का ऑफर मिला है। उत्तर भारतीय विकास सेना (UBVS) नाम की यह पार्टी भारतीय निर्वाचन आयोग और महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग में रजिस्टर्ड है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने लॉरेंस बिश्नोई को पत्र लिखकर महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है।
सुनील शुक्ला के मुताबिक मुंबई में चुनाव लड़ने के लिए अब तक उत्तर भारतीय विकास सेना के 4 उम्मीदवारों का नाम फाइनल हो चुका है। लॉरेंस बिश्नोई की मंजूरी के साथ 50 और उम्मीदवारों की सूची जल्द ही घोषित की जाएगी। उन्होंने लॉरेंस को लिखे पत्र में कहा है, ‘हमें गर्व है कि आप पंजाब में जन्मे उत्तर भारतीय हैं और हम उत्तर भारतीय विकास सेना के नाम से एक राष्ट्रीय और महाराष्ट्र राज्य पंजीकृत एक राजनीतिक दल हैं, जो भारत में उत्तर भारतीयों के अधिकारों के लिए काम कर रहे हैं।

लॉरेंस बिश्नोई को लिखे पत्र में यूबीवीएस अध्यक्ष ने कही ये बात

लॉरेंस बिश्नोई को लिखे पत्र में यूबीवीएस अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने कहा है, ‘हम आप में शहीद भगत सिंह को देखते हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और पांच अन्य उत्तर भारतीय राज्यों से आने वाले उत्तर भारतीय, जो महाराष्ट्र में पैदा हुए और पले-बढ़े हैं, जो ओबीसी, एससी और एसटी हैं, उन्हें आरक्षण से केवल इस कारण वंचित रखा गया है क्योंकि उनके पूर्वज उत्तर भारतीय थे। अगर भारत एक इकाई है तो हम इस अधिकार से वंचित क्यों हैं?’

सुशील शुक्ला ने आगे खत में लिखा है कि, ‘हम आपको महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव देते हैं। उत्तर भारतीय विकास सेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि आप शानदार प्रदर्शन के साथ चुनाव जीतें और अपने समाज का उद्धार करें। हमें आपकी हां की प्रतीक्षा है।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News