DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Karnataka Assembly Elections 2023: Congress releases second list of 42 candidates

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की जारी की दूसरी लिस्ट, 42 नामों का किया एलान

Congress releases second list of 42 candidates for Karnataka Assembly Elections 2023
Click Here to get Regular Update on Whatsapp

अगले महीने 10 मई में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जारी की गई इस सूची में पार्टी ने 42 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। दूसरी लिस्ट में 42 उम्मीदवारों के नाम हैं। कांग्रेस अब तक 166 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। पार्टी ने इससे पहले 25 मार्च को अपने 124 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी थी।

ऐसे में 100 और क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की जानी अभी बाकी है। इससे पहले मंगलवार (4 अप्रैल) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि पार्टी राज्य की बाकी 100 सीटों के लिए उम्मीदवारों पर व्यापक चर्चा करने वाली है। कांग्रेस ने 25 मार्च को चुनावों के लिए 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट की घोषणा की थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्य पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार के नाम शामिल थे। कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। सिद्धारमैया वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे जबकि डीके शिवकुमार कनकपुरा से उम्मीदवार होंगे। हालांकि, सिद्धारमैया ने कोलार निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए अपनी रुचि व्यक्त की थी लेकिन स्थानीय नेताओं के बीच असहमति की वजह से हाईकमान ने उन्हें वरुणा से खड़ा किया है।

बता दें कि कर्नाटक में एक चरण में अगले महीने 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने वाली पहली पार्टी है। वहीं, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। बीजेपी महीने की आखिर में अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News