DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Kannada Superstar Kiccha Sudeep likely to Join BJP Today in presence of Karnataka CM Basavaraj Bommai

कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप आज बीजेपी में हो सकते हैं शामिल, कर्नाटक में भाजपा को और मिल सकती है मजबूती

Kannada Superstar Kiccha Sudeep likely to Join BJP Today in presence of Karnataka CM Basavaraj Bommai
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

किच्चा सुदीप कन्नड़ के लोकप्रिय अभिनेता और फिल्म स्टार हैं। किच्चा केवल दक्षिण भारतीय फिल्मों के ही नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा के भी लोकप्रिय चेहरा हैं। वहीं अब इनसे जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है कि फिल्म स्टार सुदीप और दर्शन तुगुदीपा आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं।

खबरों की मानें तो कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले अभिनेता किच्चा और दर्शन तुगुदीपा के पार्टी में शामिल होने की खबरें लगातार आ रही है। यही नहीं, माना जा रहा है कि दोनों कलाकार आज दोपहर दो बजे के आसपास कर्नाटक के बंगलुरु के एक निजी होटल में पार्टी में शामिल होंगे। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों कलाकार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और पार्टी के अन्य नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल होंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले फरवरी के महीने में कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने किच्चा सुदीप से उनके घर पर मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया था कि किच्चा कांग्रेस से जुड़ने जा रहे हैं, लेकिन अब माहौल बदला हुआ लग रहा है।

मालूम हो कि इस वर्ष 10 मई को कर्नाटक में एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। और चुनाव के वोटों की गिनती 13 मई को होगी। हालांकि अभी कर्नाटक में भाजपा की सरकार राज कर रही है। ऐसे में, वह अपनी सत्ता को कायम रखने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। खबरों का मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि पार्टी ने इस बार राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

आपको बता दें कि अभिनेता किच्चा सुदीप साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड का भी जाना माना नाम हैं। किच्चा ने बॉलीवुड में फिल्म ‘फूंक’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यही नहीं, वह भाईजान यानी कि सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 2’ में वह विलेन के रूप में नजर आए थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News