DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

कनाडा में राजनीतिक अस्थिरता, पीएम जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा

Justin Trudeau announces his resignation as Prime Minister of Canada and leader of the Liberal Party

कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद उनके 10 साल पुरानी सत्ता का अंत हो गया। जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय समयानुसार रात करीब 10 बजे इस्तीफे का एलान किया।
ट्रूडो के अलावा वित्त मंत्री भी इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में कनाडा की राजनीति में अस्थिरता बढ़ने के संकेत हैं।

Justin Trudeau announces his resignation as Prime Minister of Canada and leader of the Liberal Party

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देश की संसद का सत्र 27 जनवरी से प्रस्तावित थी, लेकिन अब इस्तीफे के कारण संसद की कार्यवाही 24 मार्च तक स्थगित रहेगी। वहीं माना जा रहा है कि 24 मार्च तक लिबरल पार्टी अपने नए नेता का चुनाव कर लेगी। सियासी उथल-पुथल के बीच यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कनाडा में आम चुनाव कब कराए जाएंगे।

Justin Trudeau announces his resignation as Prime Minister of Canada and leader of the Liberal Party

गौरतलब है कि जस्टिन ट्रूडो 2015 में कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार गिरने के बाद प्रधानमंत्री बने थे। बीते करीब 10 साल से प्रधानमंत्री पद पर काबिज ट्रूडो शुरुआती दिनों में काफी लोकप्रिय रहे, लेकिन बीते कुछ समय से वे आलोचकों के निशाने पर हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News