DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanbad News:  जिला स्तरीय बिहार दिवस प्रतियोगिताओं का शानदार आगाज, डीईओ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन


जहानाबाद, बिहार दिवस 2026 के अवसर पर शुक्रवार को जहानाबाद जिले के गांधी स्मारक इंटर विद्यालय के प्रांगण में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि बिहार की माटी ज्ञान, संस्कृति और वीरता की प्रतीक रही है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने और जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम होती हैं। विविध प्रतियोगिताओं में दिखा बच्चों का उत्साह
कार्यक्रम के दौरान गणित ओलंपियाड, प्रश्नोत्तरी (क्विज), चित्रकला (पेंटिंग) और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इन मेधावी छात्रों ने हासिल किया प्रथम स्थान क्विज प्रतियोगिता में वर्ग 9-12 से स्नेहा कुमारी (आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, बौरी) और सन्नी कुमार (U.H.S. नौरू) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्ग 6-8 में प्रेमा कुमारी (आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय, शकूराबाद) और सत्यजीत कुमार (आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय, सागरपुर) विजेता रहे। वहीं वर्ग 1-5 में प्रिया कुमारी (नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, मिल्कीपर) और प्रिंस कुमार (नव प्राथमिक विद्यालय, धरमपुर) ने बाजी मारी।
गणित ओलंपियाड में शिवम कुमार (हुलासंगंज), भवानी रानी (मखदुमपुर), आलोक राज (काको) और कहकशा खातून (जहानाबाद) ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में अदिति कुमारी (उच्च मध्य विद्यालय, सलारपुर), शीलू प्रवीण (राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय, जहानाबाद), नंदनी कुमारी (M.U.D. +2 हाई स्कूल, घेजन) और आर्यन कुमार (U.H.S. अमीन) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जानकारी दी कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी 22, 23 और 24 मार्च को पटना में आयोजित राज्य स्तरीय बिहार दिवस समारोह में जहानाबाद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) सुष्मिता भारद्वाज, बिहार शिक्षा परियोजना के पदाधिकारी, निर्णायक मंडल के सदस्य, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Jehanbad News: District level Bihar Day competitions got off to a grand start, DEO inaugurated the event by lighting a lamp.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News