
जहानाबाद आरा में ओपन बिहार राज्य क्लासिक पंजा कुश्ती का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपना बाजुओं का दमखम दिखाते हुए मेडल और सर्टिफिकेट जिते। आरा जिले के कृष्णा हेरिटेज उत्सव भवन में इस चैंपियनशिप का उद्घाटन बिहार पंजा कुश्ती के महासचिव विक्रम कुमार अध्यक्ष राजीव रंजन कोसा अध्यक्ष विनय कुमार झारखंड पंजा कुश्ती के महासचिव दीपक दुबे आरा पंजा कुश्ती के अध्यक्ष शाहनवाज आलम सचिव आतिफ आलम कांग्रेस नेता प्रेम कुमार हमारी संस्कृति हमारी पहचान की संचालक राखी कुमारी केसरी दीप प्रज्वलित किये गये। इस चैंपियनशिप में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। ओपन बिहार राज्य पंजा कुश्ती का आयोजन आरा पंजा कुश्ती एव आयरन जिम के द्वारा किये गये।
चैंपियनशिप को8 कैटेगरी में किया गया। 45 किलो वर्ग में प्रिंस शर्मा शाहिद खान मोहम्मद एजाज हुसैन, 50 किलो वर्ग में जफर इमाम मोहम्मद समीर खान कार्तिक राज, 55 किलो वर्ग में रुद्र कुमार हरिओम मोहम्मद अमन,60 किलो वर्ग मोहित कुमार रवि रंजन राजा फिरदौस, 65 किलो वर्ग में शुभम कुमार सत्यम कुमार देवराज,70 किलो वर्ग में सोयमजीत पोद्दार,मोहम्मद फिरदौस आलम, शुभांशु कुमार, 75 किलो वर्ग सिद्धार्थ मौर्य प्रेम कुमार मोहम्मद असद,
80 किलो वर्ग साहिल सिंह आरिज अहमद अमीश कुमार, मास्टर ओपन वेट 90 किलो वर्ग में लेफ्ट हैंड रघु रघुवर प्रसाद यादव,विनय कुमार, नौशाद आलम,मास्टर 90 किलो वर्ग में राइट हैंड आनंद साहू नौशाद आलम,रघुवीर प्रसाद यादव ,गर्ल्स 50 किलो वर्ग रूबी आजाद पायलवर्मा मधुवर्मा ,60 किलो वर्ग जैनब खातून पूजा कुमारी मंजू देवी ने अपने-अपने वेट ग्रुप में गोल्ड सिल्वर और ब्राउन मेडल प्राप्त किया मैच रेफरी की भूमिका में चंदन कुमार अभिषेक कुमार आतिफ अलम सूरज कुमार और शाहनवाज आलम अपना दायित्व निभाया चैंपियनशिप में जीतने वाले खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट नगद राशि दिया गया आज इस चैंपियनशिप में विजेताओं को फर्स्ट नेशनल कल्चरल पाइथन गेम 2024 चंडीगढ़ में आयोजन हो रहा है उसमें खेलने का अवसर मिलेगा चैंपियनशिप के आयोजन करता आतिफ आलम ने कहा है कि बिहार पंजा कुश्ती पहलवानों को एक नई दिशा देने के मकसद से यह आयोजन किया गया है इस आयोजन से बिहार उत्तर प्रदेश झारखंड के युवाओं में प्रतिभा को निखर कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाएगा बिहार में इस तरह का आयोजन होने से यहां के युवाओं में इसमें क्रेज बढ़ेगा और बॉडी फिटनेस और पंजा कुश्ती के प्रति लोगों का रुझान बढ़ेगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












