DW Samachar – Header
BREAKING

गया: माँ निर्दोष सेवा केन्द्र के तत्त्वाधान में  में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया

गया: माँ निर्दोष सेवा केन्द्र के तत्त्वाधान में  में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया
IMG-20240930-WA0021
Gaya: National poet Ramdhari Singh Dinkar’s birth anniversary celebration was organized under the auspices of Maa Sindhosh Seva Kendra.

गया विगत दस वर्षो से माँ निर्दोष सेवा केन्द्र के तत्त्वाधान में गया जिला अंतगर्त टिकारी में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है । इस वर्ष यह कार्यक्रम 28 सितम्बर 2024 को सत्येंद्र नारायण सिन्हा महाविधालय, टिकारी में आयोजित किया गया l कार्यक्रम के दौरान कई निजी एवं सरकारी विद्यालय के बच्चों के बीच काव्य पाठ, निबंध लेखन और चित्रकला में प्रतियोगिता आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में गया, अरवल, जहानाबाद और बक्सर के विद्यालयों ने हिस्सा लिया l जहानाबाद की ओर से क्रेन हायर सेकेंडरी स्कूल के चतुर्थ कक्षा के छात्र रेयांश कौशिक ने भाग लिया l रेयांश ने रश्मिरथी से कर्ण की वेदना भाग का काव्य पाठ किया l रेयांश ने अपनी प्रस्तुति से सभी अतिथियों का दिल जीत एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष सेवा निवृत्त अपर पुलिस महानिदेशक राज्यवर्धन शर्मा ने अपने हाथों से पुरुस्कृत किया l इस कार्यक्रम में बीस विद्यालय और एक महाविधालय के बच्चों ने भाग लिया l सभी विद्यालयों के बच्चों में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया l आयोजक हिमांशु शेखर ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में साहित्य के प्रति लगाव पैदा करना हैl कार्यक्रम के प्रति बच्चों का बढ़ता उत्साह इसकी सफलता को प्रमाणित करती है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ उदय पासवान ने कहा की इस तरह के कार्यक्रम हर शहर में प्रारंभ करने चाहिएl इस समारोह में सेवा निवृत विशेष सचिव राय मदन किशोर, सेवा निवृत क्षेत्रीय निदेशक डॉ उपेन्द्र नारायण शर्मा, बरसर डॉ शक्ति कुमार पासवान, विद्यालय निदेशक राघवेंद्र रंजन, नामित राजा सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए l कार्यक्रम का संचालन हैप्पी कीड्स स्कूल के निर्देशक संजय अथर्व एवं धन्यवाद ज्ञापन आयोजन हिमांशु शेखर ने किया l

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़