DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद: रेडक्रॉस सोसायटी ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

जहानाबाद: रेडक्रॉस सोसायटी ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
hdrForward: 0; highlight: true; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:8;
brp_del_th:0.0020,0.0014;
brp_del_sen:0.0600,0.0600;
motionLevel: null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo:  ;confidence:  ;weatherinfo: null;temperature: 37;
Jehanabad: Red Cross Society distributed blankets among the needy

जहानाबाद के रेडक्रॉस भवन, पश्चिम गांधी मैदान स्थित सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जहानाबाद द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी-सह-वाइस प्रेसिडेंट, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जहानाबाद राजीव रंजन सिन्हा ने मुख्य अतिथि के रूप में सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए। कार्यक्रम की शुरुआत में रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ. सत्येंद्र कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और उनके प्रति आभार प्रकट किया। चेयरमैन ने सोसायटी की हालिया गतिविधियों से मुख्य अतिथि को अवगत कराया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने रेडक्रॉस सोसायटी के सेवा कार्यों की सराहना की और कहा, रेडक्रॉस सोसायटी जरूरतमंदों की सेवा में जिस तत्परता और संवेदनशीलता से कार्य कर रही है, वह प्रशंसनीय है। ठंड के इस मौसम में कंबल वितरण का आयोजन न केवल समयोचित है, बल्कि यह सोसायटी के मानवीय प्रयासों को दर्शाता है। मुझे पूरा विश्वास है कि भविष्य में भी सोसायटी इसी समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी।”कार्यक्रम का प्रबंधन सोसायटी के सचिव राजकिशोर प्रसाद ने किया। इस अवसर पर सोसायटी के वाइस-चेयरमैन इबरार अहमद, कोषाध्यक्ष अश्विनी कुमार, प्रबंध समिति सदस्य रजनीश कुमार विक्कू, आजीवन सदस्य जीतेश कुमार, और दिल्ली विश्वविद्यालय के परास्नातक छात्र सत्यप्रकाश समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।कंबल प्राप्त करने के बाद जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। वाइस-चेयरमैन इबरार अहमद ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी हमेशा समाज के लिए समर्पित रही है और भविष्य में भी इसी तरह सेवा कार्य करती रहेगी। रेडक्रॉस सोसायटी के इस मानवीय प्रयास की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की और संस्था के प्रति आभार प्रकट किया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़