DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: पुलिस अधिकारी का मटका फोड़ने के दौरान खुलेआम पिस्टल लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Jehanabad police personal showing gun during Matki Fode goes viral

जहानाबाद में रविवार शाम मटका फोड़ने के क्रम में हुई पथराव, फिलहाल शांति का माहौल, वहीं पुलिस अधिकारी का पिस्टल लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जहानाबाद, 17 मार्च 2025: बिहार के जहानाबाद में रविवार शाम मटका फोड़ने के क्रम में हुई पथराव के बाद फिलहाल शांति का माहौल है। वहीं पुलिस अधिकारी का पिस्टल लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि मटका फोड़ने को लेकर यह दो पक्षों के बीच शुरू हुये विवाद का मामला है जो कि पथराव में बदल गया। जिसमें बाद में पुलिस ने शांति कायम करने हेतु लाठी चार्ज किया और भीड़ को तीतर बितर कर कुछ हीं समय में शांति व्यवस्था कायम करने में कामयाब रही। आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जा रहा है और आगे की कार्यवाही हो रही है। शहर में स्थिति बिल्कुल सामान्य है।

एसपी के अनुसार पुलिस बल से दो लोगों को घायल हैं वहीं कुछ आमजन को भी हल्की फुल्की चोटें आई हैं। इस घटना में कुल सात लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। वहीं सूत्रों के अनुसार सोमवार सुबह लगभग 11 लोगों को हिरासत में ले पुछताछ जारी है।

पुलिस अधिकारी का वायरल वीडियो:

वहीं इससे इतर सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो अलग हीं कहानी बयां कर रहा है। वायरल वीडियो में एक पुलिस अधिकारी अपने हाथ में खुलेआम पिस्टल लहराते और लोगों को डराते हुए दिख रहा है। वहीं अन्य जवान भी लाठी से लोगों को हड़काते हुए दिख रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है की उस समय तक कोई भी भगदड़ या झड़प नहीं हुई थी और वहां मौजूद लोग मटका फोड़ने की प्रक्रिया में लगे हुए थे।

यहां तक कि दूसरे वीडियो में पुलिस अधिकारी ने वीडियो रिकॉर्ड कर रहे सख्स से भी फ़ोन नीचे करने और रिकॉर्डिंग बंद करने को कहता दिख रहा है। हालांकि डी डब्लू समाचार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन यह वीडियो जहानाबाद पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़ा कर रहा है। आखिर क्या वजह थी कि इस तरह से खुले में पिस्टल लहराने की नौबत आ गयी? जब स्तिथि सामान्य थी फिर लोगो को पिस्टल दिखाने की क्या नौबत पड़ गयी? क्या इस पुलिस अधिकारी पर भी कोई करवाई होगी या नहीं??

Jehanabad Police Officials showing Pistols in his hand during Matki Fode
Jehanabad Police Official viral video showing Pistols in his hand before Matki Fode stone pelting incident

आपको बता दें कि यह वीडियो मटका फूटने से पहले की है और उसी घटनास्थल की बताई जा रही है और एसपी अरविंद प्रताप सिंह के दिये बयान के अनुसार ये झड़प मटका फोड़ने के बाद शुरू हुई, फिर इस तरह से हवा में पिस्टल लहराना कहाँ तक सही है।

जहानाबाद के लोगों का निष्पक्ष जांच और उचित करवाई की मांग:

वहीं स्थानीय लोगों ने इस वायरल वीडियो के बाद इस पुलिस अधिकारी की ऐसी हरकत का विरोध करते हुए उचित करवाई की मांग की है और इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है और दोषियों को कड़ी सजा देने की बात कही है।

https://hindibylines.wpcomstaging.com/jehanabad-violence-during-matka-phod-event-police-lathi-charge-stone-pelting-injures-several/
https://hindibylines.wpcomstaging.com/indian-origin-astronaut-sunita-williams-to-return-to-earth-after-9-months-in-space/
https://hindibylines.wpcomstaging.com/bihar-news-viral-video-of-crying-bihar-girl-moves-education-minister-to-take-action/
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News