गुरु, अप्रैल 2, 2026

9 महीने बाद अंतरिक्ष से धरती पर लौटेंगी भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स

Indian-Origin Astronaut Sunita Williams to Return to Earth After 9 Months in Space

🔹 “19 मार्च को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से लौटेंगी सुनीता विलियम्स”

🔹 “8 दिन का मिशन बना 9 महीने लंबा, तकनीकी खराबी के कारण अंतरिक्ष में फंसीं”

🔹 “स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल से होगी वापसी, नासा और मस्क ने संभाली कमान”

🔹 “अंतरिक्ष में 900 घंटे रिसर्च, अब पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण से ढलने की चुनौती”

🔹 “ट्रंप ने मस्क को सौंपी जिम्मेदारी, बोले- बाइडेन प्रशासन ने छोड़ दिया”

🔹 “5 जून 2024 को गई थीं स्पेस मिशन पर, अब 19 मार्च 2025 को लौटेंगी”

🔹 “स्पेस में ऐतिहासिक योगदान, स्टारलाइनर को उड़ाने में निभाई अहम भूमिका”

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स तीन दिन बाद धरती पर लौट आएंगी। सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से वापसी के लिए कई दिनों से तैयारी चल रही थी। अब सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से वापसी हो रही है। आखिरकार 19 मार्च 2025 को सुनीता इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल में सवार होंगी। सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में सवार होकर गए थे। यह मिशन सिर्फ 8 दिन का था, लेकिन तकनीकी खराबियों के कारण 9 महीने तक अंतरिक्ष में रहना पड़ा। हालांकि, स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट बाद में खाली लौट आया, लेकिन इसमें कोई बड़ी अतिरिक्त समस्या नहीं हुई।


अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लंबे समय से फंसे अंतरिक्ष यात्रियों बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स को लाने के लिए ‘स्पेसएक्स’ का यान रविवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच गया। नासा और स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन इस समय इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर मौजूद है। फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट पर सवार होकर क्रू-10 मिशन के अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पहुंचे। सफल डॉकिंग और हैच खुलने के बाद, अंतरिक्ष यात्रियों ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर से मुलाकात की। इस खास पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर को वापस लाने का काम सौंपा है। डोनाल्ड टप ने जनवरी में सोशल मीडिया पर लिखा- मैंने मस्क से उन दो ‘बहादुर अंतरिक्ष यात्रियों’ को वापस लाने को कहा है। इन्हें बाइडेन प्रशासन ने अंतरिक्ष में छोड़ दिया है। वे अंतरिक्ष स्टेशन पर कई महीनों से इंतजार कर रहे हैं। मस्क जल्द ही इस काम में लग जाएंगे। उम्मीद है कि सभी सुरक्षित होंगे। मस्क ने इसके जवाब में कहा कि हम ऐसा ही करेंगे। यह भयानक है कि बाइडेन प्रशासन ने उन्हें इतने लंबे वक्त तक वहां छोड़ रखा है।

सुनीता विलियम्स पिछले साल 5 जून को स्पेस मिशन पर गई थीं–

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीनों से अंतरिक्ष में हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि इतने लंबे समय के बाद अंतरिक्ष में रहने के बाद जब वो धरती पर वापस लौटेंगे तो उन्हें यहां के हालात में ढलने में कोई दिक्कत तो नहीं होगी। जानकार मान रहे हैं कि इन दोनों अंतरिक्ष यात्रियों पर इंतने लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने का असर उनके शरीर पर जरूर ही पड़ेगा। ऐसा इसलिए भी क्योंकि दोनों काफी लंबे समय से पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से बाहर रहे हैं। ऐसे में जब उनकी वापसी होगी तो उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने शरीर को पृथ्वी की ग्रैविटी के हिसाब से ढालने की होगी। सुनीता विलियम्स पिछले साल 5 जून को स्पेस मिशन पर गई थीं। उनके साथ बुच विल्मोर भी नासा के इस मिशन पर थे। सुनीता, स्पेसक्राफ्ट की पायलट थीं। वहीं विल्मोर कमांडर थे। वैसे उन्हें 8 दिन में वापस धरती पर आना था, लेकिन स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी दिक्कतें आईं तो दोनों वहीं फंस गई और 8 दिन के 9 महीने हो गए।स्पेस में रहते हुए सुनीता विलियम्स ने कई अहम रिसर्च एक्सपेरिमेंट किए। उन्होंने 900 घंटों से ज्यादा समय रिसर्च में बिताए। अपने मिशन के दौरान, उन्होंने बोइंग स्टारलाइनर को उड़ाने का भी काम किया, जिसे उन्होंने खुद बनाने में मदद की थी और जो नासा को 4.2 अरब डॉलर में पड़ा। अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में उन्होंने कई चीजों को बदला, सफाई की और बहुत सा कचरा जमीन पर वापस भेजने में मदद की।

Sunita Williams latest news Sunita Williams space return Sunita Williams NASA mission Sunita Williams 9 months in space Sunita Williams SpaceX return NASA astronaut Sunita Williams Sunita Williams ISS mission Sunita Williams Boeing Starliner Sunita Williams space journey Indian-origin astronaut

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News